चुनाव को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों को दी गई प्रशिक्षण:राजकुमार


 मयंक कुमार की  रिपोर्ट;- 

औरंगाबाद:- बिहार विधानसभा निर्वाचन 2020 के अंतर्गत नगर भवन औरंगाबाद में प्रशिक्षण कोषांग द्वारा सेक्टर पदाधिकारियों एवं जिला नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन कोषांग औरंगाबाद के पदाधिकारियों एवं कर्मियों का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के पहले दिन गोह, ओबरा तथा नबीनगर के 108 सेक्टर पदाधिकारी सहित जिला नियंत्रण कक्ष के 15 अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे । प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायती राज पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग मुकेश कुमार सिन्हा ने सेक्टर अधिकारियों को उनके कार्यों से अवगत कराया। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद इकबाल ने उपस्थित अधिकारियों को मतदान केंद्र पहुंचने , मौक पोल कराने , मतदान अभिकर्ताओं की संख्या की जानकारी, मतदान प्रारंभ होने तथा उसके प्रति घंटे मतदान का प्रतिशत प्रेषण करने की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि s.m.s. के जरिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार पटना कार्यालय को मतदान के दिन की सभी प्रकार की जानकारियां  भेजना है। बिहार विधानसभा निर्वाचन 2020 को स्वच्छ एवं निष्पक्ष तथा भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सेक्टर पदाधिकारी की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। इसलिए वे अपने कार्यों और दायित्वों को भली-भांति समझ लें। ताकि मतदान के दिन तक कहीं कोई परेशानी नहीं हो। कल के प्रशिक्षण में कुटुंबा, औरंगाबाद और रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के 108 सेक्टर पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, इसके साथ साथ कुछ रिजर्व सेक्टर अधिकारी भी प्रशिक्षण में भाग लेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला नियंत्रण कक्ष की भूमिका पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई । इस अवसर पर जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने मोबाइल रजिस्ट्रेशन तथा एस एम एस प्रणाली की विधि की जानकारी दी।  मुख्य मास्टर प्रशिक्षक राजकुमार प्रसाद गुप्ता तथा शशि प्रकाश वर्मा में मौक कॉल प्रक्रिया एवं मतदान प्रक्रिया की जानकारी उपस्थित सेक्टर अधिकारीयों को दी। इस अवसर पर कोषांग के कर्मी कुंदन कुमार ठाकुर, चंचल कुमार सिन्हा,अनिल कुमार सिंह, चंदन कुमार अजीत कुमार, जीतन कोरमा आदि उपस्थित थे।