पुल पर हुआ बड़ा गड्ढा, ओवरलोड बालू जाते ट्रक


 डेहरी से कमलेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट  ; -

ध्वस्त होने के कगार पर पहुंच रहा है तार बंगला पुल,

पूरी तरह यातायात हो सकती है ठप, ओवरलोड गाड़ियों का है आवाजाही,

डालमियानगर डेहरी शहर के वार्ड नंबर 38 ,39 तिलौथू एन एच सड़क के कई गांव को जोड़ने वाली तार बांग्ला पुल कभी भी ध्वस्त हो सकती है यहां से  तिलौथू ,बंजारी ,नौहट्टा, रोहतास से आने वाले बड़े वाहन कई महीनों से लगातार इसी पुल से होकर गुजरती है बड़े बड़े वाहनों का वजन ट्रकों में माल लदने के वजह से 40 से 100 टन के बीच होता है साथी ही कई बालू घाटों का ओवरलोड ट्रक भी इसी रास्ते से अब होकर गुजर रहा है इस वजह से पुल के दोनों साइड अब ध्वस्त होने के कगार पर पहुंच चुका है यह हादसा कभी भी हो सकता है पुल के दोनों साइड ओवरलोड वाहनों के कारण धस चुके हैं इस कारण इस पुल पर खतरा मंडरा रही है अगर यह पुल ध्वस्त होता है तो लाखों लोगों का संपर्क आने जाने का एक पल मे टूट जाएगा व्यवसायियों को भी बड़ा नुकसान होगा यातायात ठप हो जाएगा.

कई बार पुल को किया गया मरम्मत

लगातार ओवरलोड वाहन इसी रास्ता से लगातार गुजर रहे हैं इस कारण पुल के दोनों साइड में बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं जब गड्ढे हो जाते हैं तो रोड कंपनी द्वारा इसे तुरंत भर दिया जाता है लेकिन इतना वाहन इस पुल से लगातार जा रहे हैं इस कारण उसका भी असर बेअसर साबित होता है.

सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण बनी स्थिति:-

मार्च महीने से जगजीवन कॉलेज हाइडिल के पास पुल बना रही सिंचाई विभाग के इंजीनियर अभी इस पुल को बनाने में फेल साबित हो रहे हैं क्योंकि यह पुल मे मार्च महीने में काम लगा था जो अक्टूबर महीने तक काम पूरा नहीं हो सका है यहां तक की किसी भी अधिकारी से इस विषय में बात किया जाता है तो वह अधिकारी पुल कब कंप्लीट होगा इसका जवाब नहीं दे पाते जिस कारण से आज तार बंगला पुल भी ध्वस्त होने के कगार पर पहुंच चुका है

स्थानीय लोग हैं परेशान

तार बंगला पुल अब मुख्य मार्ग बनने के कारण यहां पर जाम रहता है तार बंगला थे निवासी सत्येंद्र शर्मा, विनोद सिंह, ओम प्रकाश , सुनील पासवान, मुकेश चौधरी, आदि लोगों ने बताया कि शाम और सुबह थाना चौक से लेकर तार बांग्ला तक बड़े वाहनों के जाम के वजह से अपने घर पहुंचना मुश्किल हो चुका है और बड़े वाहनों की तेज रफ्तार से दुर्घटना की आकांक्षा बनी रहती है अधिकारी इस पर ध्यान नहीं देते जल्द से जल्द जगजीवन कॉलेज के पास बन रहे पुल को अगर चालू नहीं कराया गया तो यह पुल भी ध्वस्त हो सकती है