ट्रक की टायर ब्लास्ट होने से खलासी की मौत, चालक सहित दो हुए घायल


 

रिपोर्ट ;-मयंक कुमार 

बारूण (औरंगाबाद):-  बारूण थाना  क्षेत्र के बारूण नेशनल हाईवे दो के किनारे देवलोक होटल के समीप शनिवार को एक ट्रक के टायर फटने से अनियंत्रित होकर अन्य दूसरे ट्रक में जा टकराई। जिसके कारण ट्रक पर सवार खलासी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई तो वही सवार एक व्यक्ति के साथ चालक भी घायल हो गया। बारूण थाना अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि मृतक खलासी 23 वर्षीय विकास कुमार औरंगाबाद जिला के गोह प्रखंड का निवासी था। उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इसके साथ शेर घाटी के निवासी चालक अशोक कुमार साव एवं शेरघाटी के ही राजू रंजन घायल हो गए। बताया कि रात्रि करीब 10 बजे बालू लदी जा रही ट्रक जिसका नंबर बीआर 02 जीबी 2462 है, का अगला टायर अचानक ब्लास्ट हो गया। जिसके कारण अनियंत्रित ट्रक आगे खड़ी ट्रक से जा टकराया। इसी दौरान ट्रक के बाएं साइड बैठे खलासी की मौत तो दो लोग घायल हो गए। घटना की खबर सुनते ही बारुण के एसआई अरविंद सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को जांच किया एवं घायल को अस्पताल इलाज के लिए भेजा। बताया कि मृतक के शव का  पोस्टमार्टम कर उनके स्वजनों को सौंप दिया गया है।