मनीषा वाल्मीकि के सम्मान में भीम आर्मी ने निकाला कैंडल मार्च


डेहरी से कमलेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट;-

डालमियानगर डेहरी शहर थाना चौक पर भीम आर्मी के डेहरी अनुमंडल अध्यक्ष सोनू खान के द्वारा मनीषा वाल्मीकि बहन को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला एवं उपस्थित लोगों ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि भी दी। सोनू खान ने कहा कि दलित बालिका 19 वर्षीय मनीषा बाल्मीकि का बलात्कारियों ने बेरहमी से बलात्कार किया, फिर उसकी  जबान काट दी एवम गर्दन तक तोड़ दी। यूपी सरकार और केंद्र सरकार जब सत्ता में आई थी, तब उसका एक नारा   था, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाव आज न बेटियां पढ़ रही है, और न ही बेटियां बच रही हैं। इंसानियत को शर्मसार करने वाली हरकत स्थानीय  दरिंदों ने किया। जिसे पूरा देश कभी भूल नहीं सकता।  हद तब हो गई जब मनीषा की मौत  दिल्ली के अस्पताल में होने के बाद उसका शव, उसके पैतृक गांव हाथरस में लाया गया। लेकिन हिंदू धर्म के अनुसार किसी भी परिवार वालों को यह हक होता है कि, वह अपने घर के मृत व्यक्ति का दाह संस्कार कर सकें, लेकिन बड़े अधिकारियों के कहने के अनुसार वहां के प्रशासन ने बिना उस लड़की के परिवार वालों के सहमति के रात करीब 2:00 बजे उसके शव को जला दिया, जिससे सबूत को मिटाया जा सके। आखिर कब तक हमारे देश की बेटियां इन दरिंदों का शिकार होती रहेंगी। हम आज सभी मनीषा बहन के  इंसाफ के लिए  कैंडल मार्च का आयोजन किया है तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए  दो मिनट का मौन रख कर मृत आत्मा को श्रद्धांजलि दी है। 

सभी युवा से अपील है कि, बहन मनीष के लिए, बढ़ चढ़कर हिस्सा ले और केंद्र सरकार ,योगी सरकार से मनीषा वाल्मीकि को इंसाफ दिलाने के लिए मांग करें। मौके पर भीम आर्मी अनुमंडल अध्यक्ष सोनू खान, सामाजिक कार्यकर्ता पीर मोहम्मद राइन, पिंटू राम, मुबारक अंसारी,अनवर अंसारी,मुबारक राईन,लालजी पासवान, सोनू राइन, लव कुमार, शेरा, इरफान राइन, इकबाल राइन, दीपक चंद्रवंशी के साथ दर्जनों लोग उपस्थित थे।