अपराधियों ने किया राहगीर पर हमला, रूपए छीन हुए फरार


 

मयंक कुमार की रिपोर्ट;-

बारूण (औरंगाबाद):- नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के समिप कुछ अपराधियों के द्वारा एक राहगीर पर हमला कर मारपीट करने एवं रूपैय छीनने का आरोप प्रकाश में आया है। अदमा गांव का निवासी पीड़ित घायल अमृतराज ने बताया कि जब वह गुरूवार के रात्री के समय औरंगाबाद से अपने घर वापस आदमा आ रहा था। इसी क्रम कंचनपुर बाजार के आगे सुनसान जगह पाकर कुछ अपराधियों ने घेर कर हमला कर दिया और डंडे से मारपीट भी की। किसी तरह जान छुड़ाकर बाजार  की तरफ दौड़ते दौड़ते भागा तो जान बची। पीड़ित घायल अमृतराज ने अपराधियों पर आरोप लगाते हुए नरारी कला खुर्द थाना में आवेदन दिया है और बताया कि अपराधियों के द्वारा मेरे पास से बीस हजार रूपैय और सोने की चेन छीन ली गई है। सभी अपराधियों के चेहरे कपडे से ढके हुए थे। बताया कि जिस समय पैसे छीन रहे थे, उस समय एक व्यक्ति कि चेहरा पहचान में आ गया, जिसका नाम मिथुन विश्वकर्मा है।  बताया कि इसके साथ अन्य पांच अज्ञात अपराधिय और थे,जिस पर प्राथमिकी करने को लेकर थाने में आवेदन जमा किया है। साथ ही बताया कि मिथुन विश्वकर्मा के हाथों में पिस्तौल थी। जब हंगामा और शोरगुल हुआ तो भीड़ देख मिथुन विश्वकर्मा के साथ पांचो अपराधी भाग निकले। मामले को लेकर नरारी कला खुर्द थानाध्यक्ष अजय शंकर ने बताया कि घटना को लेकर आवेदन प्राप्त हुई है। घटना की जांच करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।