मयंक कुमार की रिपोर्ट;-
रजौली: वन क्षेत्र के कुंभयातरी जंगल में वन विभाग की जमीन पर बिना उनकी इजाजत के जेसीबी लगाकर मिट्टी काटा जा रहा था और ट्रैक्टर पर लादकर रेलवे के साइड पर गिराया जा रहा था जिसकी सूचना वन विभाग के स्थानीय अधिकारियों को मिली जिसके बाद फॉरेस्ट वीरेंद्र कुमार पाठक प्रभारी वनपाल अभिषेक कुमार मिश्रा के साथ दर्जनों वंरक्षी मौके पर पहुंचे और मिट्टी काट रहे जेसीबी और एक ट्रैक्टर को वहां से जप्त कर वन विभाग लाया वन विभाग के फॉरेस्ट ने बताया कि बिना परमिशन के वन विभाग की भूमि पर जेसीबी से मिट्टी काटी जा रही थी इसकी जानकारी मुझे मिली उसके बाद इसकी जानकारी डीएफओ अवधेश कुमार ओझा को दी गई जिसके बाद उनके निर्देश पर जेसीबी और ट्रैक्टर को जप्त किया गया है इस मामले में प्रभारी वनपाल के लिखित आवेदन के आलोक में रेल ट्रैक के काम कर रहे केएलडी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर आर पी पांडे के विरुद्ध वन अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी में वनरक्षक कुणाल कुमार, राजू कुमार, विपिन कुमार और वन विभाग के सभी लेकर उपस्थित थे।
