मयंक कुमार की रिपोर्ट ;-
अम्बा औरंगाबाद:
कुटुम्बा । अम्बा पुलिस ने शुक्रवार को बिराज बिगहा शिवबाला के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 300 एमएल के 600 बोतल चैंपियन शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान ने बताया कि NH-39 पर ए एस आई कमरूदीन होड्डा के नेतृत्व में वाहन चेकिंग किया जा रहा था जिसमें एक कारोबारी झारखण्ड से बिना नंबर प्लेट के ऑटो से आ रहा था |जाँच के क्रम में कारोबारी के पास से 600 बोतल चैंपियन शराब बरामद किया गया | कारोबारी का पहचान हरिहरगंज निवासी पिंटू चौधरी के रूप में किया गया है । गिरफ़्तारी के बाद बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।सीमावर्ती झारखंड से शराब का कारोबार थम नहीं रहा है। बिहार और झारखंड के शराब तस्कर बिहार में शराब बंदी का बेजा लाभ लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब तस्करी के धंधे से तस्करों को अनैतिक लाभ मिलता रहा है यही कारण है कि इस धंधे पर विराम नहीं लग रहा है। शुक्रवार को अम्बा थाना के एएसआई करमुद्दीन होदा ने झारखंड से आ रही गाड़ियों के जांचोपरांत एक बिना नंबर के टेंपो से भारी मात्रा में शराब बरामद किया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान ने बताया कि हरिहरगंज निवासी पिंटू चौधरी एक टेंपो से 300 एम एल का 600 बोतल शराब लेकर हरिहरगंज से औरंगाबाद की ओर जा रहा था। टेंपो को रोक कर जब उसकी जांच की गई तब उससे शराब बरामद हुआ। टेंपो सवार पिंटू चौधरी को टेंपो के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया गया। उन्होंने बताया कि बिहार शराब उत्पाद अधिनियम 2016 की धारा के अंतर्गत पिंटू चौधरी पर मामला दर्ज किया गया। उक्त व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
