औरंगाबाद जिले के अंबा शहर में रेप के शिकार हुई मनीषा बाल्मीकि को न्याय दिलाने के लिए युवाओं द्वारा निकाला गया कैंडल मार्च


 बारूण से मयंक कुमार की रिपोर्ट;-

औरंगाबाद:- उत्तर प्रदेश के हाथरस जिला के मनीषा बाल्मीकि के साथ वहीं के कुछ गुंडों द्वारा गैंग रेप किया गया था। जिसके बाद मृतिका की जीभ काट दी गई थी, रीड की हड्डी तोड़ दी गई थी। इतना ही नहीं बल्कि जिंदगी और मौत से जूझ रही मनीषा को अंतिम सांस लेने के बाद वहां की सरकार और पुलिस की मिलीभगत से परिजन के अनुपस्थिति में ही लाश का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। यहां तक कि परिजनों को लाख चीखने चिल्लाने के बाद भी अपने मृत बेटी की लाश को देखने तक भी नहीं दिया गया था। जिसका सोशल मीडिया कुछ वीडियो क्लिप वायरल हुआ था।

जिसे लेकर पूरे देश भर में गुस्सा है।

हर जगह मनीषा बाल्मीकि को न्याय दिलाने के लिए लोग रोड सड़क पर उतर रहे हैं। तथा सरकार से बलात्कारियों की फांसी की यथाशीघ्र मांग कर रहे हैं। आक्रोश की सिलसिला को जारी रखते हुए जिले के अंबा शहर की युवाओं ने भी अंबा में कैंडल मार्च के जरिए आक्रोश मार्च निकाला। तथा निकम्मी हो चुकी सरकार और मुख दर्शक बन बैठे प्रशासन पर भी युवाओं ने जमकर निशाना साधा। मनीषा बाल्मीकि को न्याय दो, दोषियों को फांसी दो, जोगी सरकार मुर्दाबाद, अत्याचार बंद करो, बलात्कार बंद करो, कि नारों के साथ समाजसेवी युवाओं ने पूरे शहर का चक्कर लगाया। वहीं पर कार्यक्रम के नेतृत्व कर रहे हैं प्रिंस मौर्य तथा मानव अधिकार मिशन के जिला मीडिया प्रभारी विनीत कुशवाहा ने बताया कि बहन मनीषा बाल्मीकि के साथ रेप के बाद मृत वाली घटना ने मानवता इंसानियत तथा आत्मीयता को शर्मसार कर दिया है। इस घटना के दोषियों को यथाशीघ्र फांसी के फंदे पर लटकाया जाए। सरकार और प्रशासन भी अपनी जिम्मेवारी को सही तरीके से निभाए, और इस तरह की लगातार बढ़ती जा रही मर्डर, लूट, हत्या, बलात्कार जैसी घटना पर रोक लगाएं। गौरतलब है कि मनीषा बाल्मीकि को न्याय दिलाने के लिए भिन्न-भिन्न संगठनों द्वारा पूरे देश में धरना प्रदर्शन तथा कैंडल मार्च निकालकर बलात्कारियों की फांसी की मांग की बात कही जा रही है। कहा कि

अब देखना यह होगा कि सरकार और प्रशासन इस अत्यंत गंभीर मामले पर कैसे एक्शन लेती है और दोषियों को कितना जल्दी फांसी की सजा सुनिश्चित होती है। इस मौके पर भारी संख्या में युवा क्रांतिकारी उपस्थित रहे।