महागठबंधन के दो चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन


गौतम कुमार व रवीन्द्र कुमार की रिपोर्ट;-

 डेहरी गुरुवार के दिन महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल के दो चुनावी कार्यालयों का हुआ उद्घाटन इस मौके पर प्रत्याशी फतेह बहादुर कुशवाहा के साथ ही उनके बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे फतेह बहादुर ने बताया कि कार्यकर्ताओं के भारी दबाव के कारण उन्होंने चुनावी माहौल को देखते हुए  डेहरी में थाना मोड़ के समीप आशिर्बाद लॉज के साथ अकोढ़ी गोला में भी एक कार्यालय को स्थापित किया है उनका मानना है कि इन दो कार्यालयों के रहने से 212 डेहरी विधानसभा क्षेत्र के सभी परिसीमन तक कार्यकर्ताओं के बीच अपनी बातें पहुंचाने में सहूलियत होगी और जिनके माध्यम से सभी क्षेत्रों में प्रचार करने में भी मदद मिलेगी इस मौके पर buchal यादव पूनम यादव बृज मोहन सिंह माले नेता अशोक सिंह ददन पासवान मुखिया सकलदीप मुखिया राजद के वीरेंद्र कुशवाहा सोनू यादव अजय यादव भगवान सिंह धीरेंद्र यादव महबूब इदरीस अंसारी फजल रहमान देश लाल यादव मुखिया सिकंदर यादव मुखिया जितेंद्र यादव प्रमोद गुप्ता के अलावा और भी कई लोग उपस्थित थे