गौतम कुमार व रविंद्र कुमार की रिपोर्ट ;-
15 अक्टूबर दिन गुरुवार को पाली रोड स्थित व्हाइट हाउस के प्रांगण में राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ वह अनुभवी नेता नकिब अहमद की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक की गई इस बैठक में उपस्थित उनके समर्थको ने अपने उद्बोधन में उनके प्रति अपने आस्था को व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे सर्वमान्य नेता नकिब अहमद है और इनके बताए रास्तों पर हम को एकजुट होकर चलना है और इस चुनाव के माहौल में अपनी उपयोगिता को साबित करके दिखाना है वही खुद नकिब अहमद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह राष्ट्रीय जनता दल के वफादार सिपाही हैं और इसकी सेवा में दसको दशक से ईमानदारी के साथ लगे हुए हैं पर इस बार यहां से राष्ट्रीय जनता दल के प्रतीक रह चुके मोहम्मद इलियास हुसैन और उसके बाद पिछले बार के चुनाव में उनके पुत्र फिरोज हुसैन के उतरने और इस बार 2020 में उनका नाम चुनावी लिस्ट से हटने के बाद उनकी यह इच्छा थी कि वह यहां से राष्ट्रीय जनता दल का अगुवाई करें और इस कड़ी को आगे बढ़ाने का कार्य करें पर ऐसा हो नहीं सका इसके बावजूद वे चाहते हैं कि उनके समर्थकों में निराशा का भाव नहीं आने पाए और वे अपना वोट जरूर करें पर इस बात का भी ध्यान रहे कि उनका मान सम्मान के साथ वजूद भी बना रहे उनका मानना है कि जहां भी उन्हें इस आशा की पूर्ति होते दिखाई दे वे अपना समर्थन वही ही दे जिससे अगले को यह अनुभव हो कि उन्हें भी उनके बारे में कुछ ना कुछ तो जरूर सोचना है उनके बातों को सुनकर समर्थक अति उत्साहित हुए और उनका जयकारा करते हुए उनके बताए मार्ग पर ही चलने का विश्वास दिलाया इस बैठक में मुख्य रूप से दानिश खा साकिर हुसैन इमरान अहमद परवेज आलम जाकिर हुसैन फिरोज आलम मुस्तकीम अंसारी इब्राहिम अंसारी निजामुद्दीन अंसारी मुख्तार आलम जब्बार पीर मोहम्मद राइन असलम कुरेशी जावेद अंसारी निजाम राइन श्याम राज यादव ,पिंटू राम गुलाम अंसारी सादिक अहमद मुबारक अंसारी याकूब खान के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे जिन्होंने अपनी एकजुटता को सबके सामने जाहिर किया
