विधानसभा चुनाव में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर लगातार होती रहेगी वाहन जांच अभियान


मयंक कुमार की  रिपोर्ट;-

बारूण(औरंगाबाद):- बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बारूण थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे के समिप केशव मोड़ पर गुरूवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटरसाइकिल, कार समेत सभी वाहनों की जांच की गई। साथ ही साथ वाहनों पर सवार यात्रियों की भी तलाशी ली गई। ताकि चुनाव में पैसों के खेल को रोका जा सके। हेमलेट और ट्रिपल लोडिंग का भी जांच किया गया। वहीं वाहनों के कागजातों की जांच भी की गई। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव में विधि व्यवस्था बनाए रखना है। स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराना चुनाव आयोग का मकसद है। साथ ही साथ सड़क के माध्यम से किसी भी तरह के चुनाव में बाधा पहुंचाने वाली सामग्री के आदान-प्रदान को रोकना हमारा मुख्य उद्देश्य है। इसकी निमित जांच की जा रही है। जांच में ऐसी हर बिदुओं पर जांच की जा रही है, जिससे चुनाव को प्रभावित किया जा सकता है। कहा कि जांच के दौरान कई मोटरसाइकिल को पकड़ा गया जिसके पास आवश्यक कागजात नही थे। मौके पर एसआइ शम्भू प्रसाद यादव,अर्जुन राम उपस्थित रहे।