तेज रफ्तार मोटरसाइकिल कि चपेट में आने से 8 वर्षिये बालक घायल।


 मयंक कुमार की रिपोर्ट;-


गोविंदपुर , नवादा-: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बनिया विगहा मोड़ पर शुक्रवार को साम लगभग 5:00 बजे गोविंदपुर तरफ से तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल चपेट में आने से एक 8 वर्षिय बालक गंभीर रूप से घायल हो गए घायल बालक कि पहचान बनिया विगहा निवासी रामस्वरूप चौधरी के 8वर्षिये पुत्र सुजीत कुमार के रूप में किया गया, बच्चे को मोटरसाइकिल से धक्का लगते देख आस पास के लोग दौड़े और मोटरसाइकिल पर सवार सभी तीन युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल बच्चे को अनान फनान में ग्रामीणों ने गोविंदपुर सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सक डॉ शिशुपाल राव ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बच्चे कि हालद गंभीर रहने के कारण वेहतर इलाज के लिए नवादा सदर रेफर कर दिया। 

एस आई सतीश कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल चालक समेत तीनों युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है , गिरफ्तार युवक पर प्राथमिकी दर्ज कि जा रही है। साथ ही कहा कि गिरफ्तार युवक प्रतोस पासवान पिता भोला पासवान गांव निगारी ,वहीं दुसरा शिवम् कुमार पिता संजय कुमार घर पटोरी, थाना अकबरपुर तथा तीसरा मुकेश कुमार पिता राजेश सिंह घर मेहदीपुर थाना नवादा का है। 

वहीं बताया जाता है कि तीनों युवक गोविंदपुर इंटर विधालय के मैदान में क्रीकेट मैच खेल कर वापस जा रहा था इसी बीच बनिया विगहा मोड़ के पास घटना घटी । और  8 वर्षिय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।