बालू लदी हुई अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टेंपो में धक्का मारते हुए फर्नीचर दुकान में जा घुसा, एक व्यक्ति हुआ घायल



 मयंक कुमार की रिपोर्ट;-

बारूण( औरंगाबाद):-  बारूण थाना क्षेत्र के केशव मोड़ पर मंगलवार के सुबह बालू लदी हुई एक ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर खड़ी टैंपू में जोरदार धक्का मारते हुए फर्नीचर की दुकान में जा घुसी। टेंपो पर सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर से आसपास के लोग बाल बाल बचे एवं सभी भयभीत भी हो गए, क्योंकि ट्रैक्टर इतना जोर से टेंपो में धक्का मारा है कि टेंपू के ऊपर से चढ़ते हुए फ़र्नीचर की दुकान में लगे एल्बेस्टर को तोड़ते हुए ट्रैक्टर के इंजन छत के समीप तक पहुंच चुकी थी। दुर्घटना के तुरंत बाद  स्थानीय लोंगो के द्वारा घायल व्यक्ति जो रोहतास जिला के गोपी बिगहा के निवासी संजय सिंह के रूप में हुई है, को बारूण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने की वजह से घायल को रेफर कर दिया गया। इधर घटना की खबर सुनते ही मौके पर पुलिस पहुंच स्थिति को नियंत्रित किया।  थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक घायल एवं कुछ फर्नीचर का सामान टूटने की खबर प्राप्त हुई है। मामले को जांच पड़ताल करते हुए ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया है। जिस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।