रविंद्र कुमार की रिपोर्ट
चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही उत्साह से भरे प्रत्याशी अपनी जीत के लिए जी तोड़ मेहनत करनी शुरू कर दी है 2020 डेहरी विधानसभा चुनाव के लिए 212 डेहरी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी दिनेश शर्मा जिन्हें कैरम बोर्ड छाप मिला है और ईवीएम में उनकी क्रम संख्या 11 निर्धारित है वह पूरी तरह से चुनावी मैदान में उतर चुके हैं और अपने तूफानी दौरा के अंतर्गत लगभग डेढ़ दर्जन क्षेत्रों का दौरा करके लोगों से मुलाकात कर उनके बीच अपने 10 सूत्री कार्यक्रम को पुरजोर तरीके से रख रहे हैं उन्होंने अपने मतदाताओं को आश्वस्त करते हुए यह बताया है कि वह क्षेत्र में सभी वर्ग के दबे कुचले और कमजोर के कार्य को करने के लिए आए हैं जिनसे उनको हर क्षेत्र में उनके हक का न्याय मिल सके महंगाई हो या रोटी का सवाल इस पर ईमानदार कोशिश करने का वादा के साथ जरूरतमंदों को उनके लिए निवास के लिए भूमि उपलब्ध कराना और उस पर मकानों का निर्माण कराने में उनका सहयोग करना चरमराई शिक्षा और स्वास्थ्य को दुरुस्त करना वैसे युवा जोकि नौकरी रोजी रोजगार के लिए भटकते चल रहे हैं उनके लिए खुल कर काम करना किसानों की दयनीय हालत को सुधारना बंद पड़े उद्योग धंधे के साथ बंद होने के कगार पर पहुंचे उद्योग धंधे को बचाना और इस क्षेत्र में नए उद्योगों को लगाना जिससे ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को काम मिल सके वह काम करेंगे उनके चुनावी दौरा में अब तक तेंदुआ रूद्र पूरा देवरिया शर्मा टोला अकोढ़ी गोला देवरिया बाक तार बंगला मथुरि गंगोली डीलिया जमुहार दरिहट डालमियानगर सिधौली के अलावा स्थानीय डेहरी शहर के कई क्षेत्र शामिल है जहां जाकर उन्होंने बुजुर्गों महिलाओं युवाओं से मुलाकात कर अपनी बातें कहीं जिसे सुनने के बाद लोगों ने उनका भरपूर साथ देने का वादा किया उनका कहना था कि क्षेत्र में तो प्रत्याशी आते हैं पर वह जीतने के बाद आखिरकार करेंगे क्या यह स्पष्ट रूप से नहीं बता पाते हैं और सपने कि खरीदार की तरह बातें कह कर वापस चले जाते हैं पर उनकी बातें उनकी मन को छू रही है इसलिए वह इस बार उनका साथ जरूर देंगे इस चुनावी दौरा में प्रत्याशी के साथ दयानंद विश्वकर्मा विजय शर्मा के अलावा कई सारथी उनके साथ हैं जिन्होंने उनके चुनावी दौरा में उनका पूरी तरह से साथ निभाने का काम कर रहे हैं

