रवीन्द्र कुमार की रिपोर्ट;-
डेहरी मंगलवार की सुबह सासाराम की तरफ से औरंगाबाद जा रही एक बड़े टेलर जिस पर अल्बेस्टर लदा हुआ था एकाएक राष्ट्रीय राजमार्ग 2 ऊपरी पुल से अनियंत्रित होकर पुल के नीचे बने घर में जा घुसी स्थिति को भाप कर ड्राइवर व खलासी पहले ही ट्रक छोड़कर कूदे और भाग खड़े हुए इसके बाद तेज रफ्तार ट्रेलर पुल छोड़ते हुए इसके नीचे बने घर में जा घुसी मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों ने बताया कि टेलर काफी तेज रफ्तार में था जिस कारण अनियंत्रित होकर यह घटना घटी गलीमत है कि मौके के समय वहां कोई उपस्थित ना था जिससे कोई भी हताहत नहीं हुआ वही टेलर जिस मकान में घुसा था वह बंद पड़ा था और उसमें रात के वक्त ही लोग सिर्फ सोने के लिए आते थे स्थानीय लोग का कहना है कि यह मकान किसी राजू नाम के शख्स का है जो इसी शहर में रहता है घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटने का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है और इसकी छानबीन शुरू कर दी जिस टेलर के द्वारा यह हादसा हुआ उसका नंबर एनएल 01 डी 84 29 दर्ज है
