बिहार विधानसभा निर्वाचन 2020 के अंतर्गत औरंगाबाद में मास्टर पर शिक्षकों का एक दिवसीय सघन प्रशिक्षण आयोजन


बारूण से मयंक कुमार की रिपोर्ट;-


औरंगाबाद:- बिहार विधानसभा निर्वाचन 2020 के अंतर्गत मास्टर पर शिक्षकों का एक दिवसीय सघन प्रशिक्षण का आयोजन नगर भवन औरंगाबाद में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी 11 प्रखंड के 195 मास्टर प्रशिक्षक उपस्थित हुए । इस अवसर पर प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा ने उपस्थित मास्टर  प्रशिक्षकों को बताया कि अगले 5 अक्टूबर से लगातार कई चरणों में हम लोग को प्रशिक्षण देना है जो औरंगाबाद के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। प्रथम प्रशिक्षण के बाद द्वितीय प्रशिक्षण में कार्यरत मतदान कर्मियों के लिए पोस्टल बैलट की भी व्यवस्था होगी । नोडल पदाधिकारी ने पोस्टल बैलट संबंधित सभी प्रकार की जानकारी मास्टर प्रशिक्षकों के दी। इस मौके पर कोविड 19 के अंतर्गत मतदान केंद्र का मॉडल तैयार कर डेमो भी दिखाया गया। इस डेमो मतदान केंद्र में पहले सामान्य  मतदाताओं के लिए किस प्रकार मतदान प्रक्रिया संपन्न की जाएगी तत्पश्चात आखिरी 1 घंटे में कोविड संक्रमित मतदाताओं के लिए किस प्रकार मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी , इसे विस्तार पूर्वक दिखाया गया । कोविड  संक्रमित मतदाताओं के समय सभी मतदान कर्मी पीईपी किट , फेस शिल्ड hand gloves इत्यादि सुरक्षात्मक व्यवस्था से युक्त रहेंगे । मतदान के दौरान प्रवेश के स्थान पर हेल्पडेस्क स्थापित किया जाएगा उसी स्थान पर थर्मल स्क्रीनिंग द्वारा मतदाताओं की तापमान की जांच की जाएगी । यदि सामान्य से ज्यादा तापमान पाया जाएगा तो उन्हें आधा घंटा अलग बैठाया जाएगा । तत्पश्चात पुण: उन्हें बुलाकर तापमान मापा जाएगा। यदि वे सामान्य होते हैं तो वे मतदान प्रक्रिया में भाग लेंगे । यदि फिर भी उनका तापमान कम नहीं होता है तो उन्हे आखिरी 1 घंटे के समय में मौका दिया जाएगा । साथ ही प्रत्येक मतदाताओं को एक हैंड ग्लब्स भी दिया जाएगा जिसे मत देने के बाद उसे निकालकर डस्टबिन में फेंक देंगे। बिना मास्क पहने मतदाताओं को मतदान केंद्र में प्रवेश वर्जित रहेगा । इस अवसर पर मुख्य मास्टर प्रशिक्षक राजकुमार प्रसाद गुप्ता, अनिल कुमार सिंह ,शशि प्रकाश वर्मा ,शशीधर  सिंह , कुंदन कुमार ठाकुर, अमित रंजन भास्कर, फैयाज आलम तथा सहायक चंचल कुमार सिन्हा ,चंदन कुमार, मनोज कुमार सिंह ,संतोष कुमार ,जीतन कोरमा आदि उपस्थित थे।