वाहन जांच के दौरान बारूण पुलिस ने बरामद की चोरी की अपाची बाईक,चोर को भेजा जेल

 मयंक कुमार की रिपोर्ट;-

बारूण (औरंगाबाद):- बारूण थाना के समीप पुलिस के द्वारा बाइक सघन जांच अभियान किया गया। जिसमें ट्रिपल लोडिंग, आवश्यक कागजात एवं हेमलेट आदी की जांच की गई।  बारुण थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि बाइक जांच के दौरान ही एक बिना नम्बर के अपाची को जप्त किया गया है। जिसके पास कोई कागजात नहीं है। बताया कि अपाची पर सवार बारूण थाना क्षेत्र के मंगरहिया गांव के निवासी मनीष कुमार पुलिस को देख कर भागने लगा। पुलिस ने खदेड़ कर मनीष को गिरफ्तार करते हुए ब्लू रंग की अपाचे को जप्त किया। जांच के दौरान पता चला कि अपाची बाईक चोरी की है। कहा कि आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है जहां कांड संख्या  199/ 20 है। वही जिनके पास हेमलेट व आवश्यक कागजात नही थे जुर्माना वसूल कर छोड दिया गया।