मयंक कुमार की रिपोर्ट;-
बारूण(औरंगाबाद) जिला प्रशिक्षण केंद्र बभंडी में स्वीप कोषांग के अंतर्गत श्रीनिवास कुमार जिला संगठन आयुक्त, औरंगाबाद के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से सैकड़ों की संख्या में स्काउट गाइडों ने भाग लिया। मतदाता जागरूकता पाठशाला को संबोधित करते हुए बताया कि 28 अक्टूबर 2020 को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में बिना किसी डर के मतदान बूथ पर जाकर मतदान अवश्य करें और जिन मतदाताओं का उम्र 80 वर्ष से अधिक है तथा जो व्यक्ति दिव्यांग हो उनको मतदान करने के लिए जिला प्रशासन के माध्यम से पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की गई है। ऐसे मतदाता अपने क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी को फार्म-12 D में भरकर बी एल ओ के माध्यम से आवेदन दे सकते हैं। साथ ही डाक मतपत्र की सुविधा का लाभ लेने के लिए सहमति संबंधित आवेदन फॉर्म 12 D के माध्यम से संबंधित बूथ के बी एल ओ को 5 अक्टूबर 2020 तक दिया जा सकता है। आप सभी अपने क्षेत्र में आसपास के लोगों को उपरोक्त बातों को वृद्ध मतदाता और दिव्यांग मतदाता अपने स्तर से अधिक से अधिक सहयोग करें। मतदाता जागरूकता पाठशाला के माध्यम से आम लोगों से अपील करना हैं कि 28 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में अपना सरकार चुनने के लिए सभी लोग मतदान अवश्य करें। जिले भर में सभी स्काउट गाइड निरंतर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन स्वीप कोषांग के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान का कार्य कर रहे हैं। आवश्यकता है अच्छे लोकतंत्र के निर्माण के लिए हम सभी को बिहार विधानसभा चुनाव में 28 अक्टूबर 2020 को बढ़-चढ़कर भाग ले और अपने मतदान से मजबूत और स्थिर सरकार का गठन करें। आज के कार्यक्रम में स्काउट मास्टर रुस्तम आलम धर्मेंद्र कुमार, पूनम कुमारी, स्काउट अजीत, नीरज, आयुष, रोशन, लालू, जयशंकर तिवारी, राजा ठाकुर, राहुल कुमार, पप्पू कुमार, मंजय कुमार, प्रिया, बबली, सीमा, गीता, सरिता, दिव्यांशु आदि सैकड़ों की संख्या में स्काउट गाइडों ने भाग लिया।
