संवाद सूत्र अररिया
अररिया भरगामा में समाज सेवी अरविंद कुमार के नेतृत्व में हाथरस उप्र में दरिंदगी की शिकार पीड़िता मनीषा के न्याय के पक्ष कैडिंल मार्च निकाला गया । यह कैडिंल मार्च ब्लाॅक चौक भरगामा से निकलकर पेट्रोल पम्प होते हुए वापस सुकैला मोर में एक सभा में परिणत हो गया ।सभा को संबोधित करते हुए अरविंद कुमार ने कहा की विश्व को सत्य,अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाली गांधी, अम्बेडकर व विवेकानन्द की धरती भारत महिलाओं के साथ बलात्कार व दरिंदगी के कारण विश्व पटल पर शर्मसार हो रहा है ।विगत दिनों देश के अलग-अलग हिस्सों में घटित बलात्कार की घटना ने आम -आवाम को झकझोर कर रख दिया है । बच्चियों की सुरक्षा को लेकर लोगों के मन में डर का माहौल बना रहता है, ये दुर्भाग्यपूर्ण है ।उन्होंनें कहा की हम महिलाओं को उचित सम्मान देकर ही सशक्त भारत का निर्माण कर सकते है ।उन्होंनें कहा की विगत घटना में सरकार तथा प्रशासन के तरफ से जिस प्रकार मीडिया को न्यूज कवरेज करने से रोका जा रहा था ये लोकतंत्र के लिए निंदनीय है ।उन्होंनें बलात्कारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है ।समाजसेवी प्रमोद राम ने सभी दोषियों को अविलंब फांसी दिये जाने की मांग की ।कैडिंल मार्च में समाजसेवी प्रमोद राम, वकील पासवान, कुन्दन पासवान, विदयानंद पासवान, पपन पासवान, दीलीप राम, सुभाष राम, बबलू राम, सागर कुमार, प्रदीप पासवान, रूकेश कुमार, रतन पासवान, विजय राम, अशोक पासवान, प्रमोद कुमार , बिन्देशवरी पासवान सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।
