गौतम कुमार की रिपोर्ट;-
डेहरी-आन-सोन, रोहतास । ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के बैनर तले आज ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के डेहरी शाखा सहित डीडीयू रेल मंडल विभिन्न स्टेशनों पर रेलकर्मियों ने गेट मीटिंग की गई तथा आज के दिन को बोनस मांग दिवस के रूप में मनाया । रेलवे से मान्यता प्राप्त संगठन ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के तत्वावधान में रेलकर्मियों को बोनस देने, रेलवे के निजीकरण, निगमीकरण, निजी गाड़ियों का संचालन, कर्मचारी विरोधी नीति, महंगाई भत्ता फ्रिज करना, पुरानी पेंशन नीति लागू नहीं करने के विरोध स्वरूप एक विशाल गेट मीटिंग का आयोजन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया गया ।
केन्द्र के श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ गेट मीटिंग को सम्बोधित करते हुए ईसीआरकेयू के केन्द्रीय उपाध्यक्ष डी पी यादव ने कहा कि आज का दिन रेलकर्मी बोनस मांग दिवस के रूप में मना रहे हैं और केन्द्र सरकार को आगाह कर रहे हैं कि बोनस रेलकर्मियों के खून-पसीने से सिंचित अधिकार है। अगर रेलकर्मियों के हक को कुचलने का प्रयास हुआ तो यूनियन किसी भी हद जा सकता है। सरकार यथाशीघ्र बोनस की घोषणा करें। वरना सीधे संघर्ष के लिए हम बाध्य होंगे। रेलकर्मियों को सम्बोधन के दौरान केन्द्रीय संगठन मंत्री बी बी पासवान ने केन्द्र सरकार को श्रमिकों के विरोधी बताते हुए कहा कि भारत सरकार लगातार रेलवे तथा अन्य संस्थानों को बेचने पर तुली हुई है उससे यह पता चलता है कि आने वाले दिनों में सिर्फ रेल कर्मचारियों ही नहीं बल्कि आम जनता को भी बहुत बड़ी मुसीबत झेलनी पड़ सकती है। इतिहास गवाह है जिन जिन देशों में सरकारी संस्थानों का निजीकरण हुआ उन संस्थानों में उत्पादकता प्रभावित हुई ,पुनः वैसे संस्थानों को सरकारी करण करना पड़ा। इसलिए आज वह समय आ गया है कि सारे रेल कर्मचारियों एवं सभी यूनियनों संगठनों एसोसिएश नो को मिलकर एक साथ सरकार की इन कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी तभी आने वाले समय में हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह पाएगा।
वहीं केन्द्रीय सहायक महामंत्री मिथिलेश कुमार ने कहा कि आए दिन मीडिया से प्राप्त खबरों के अनुसार भारत पैट्रोलियम एयर इंडिया एवं सरकारी विद्यालयों का निजीकरण करने की भारत सरकार की मानसा है वह चिंता की विषय है इसमें आम आदमियों के लिए सहूलियत कम बल्कि कारपोरेट घरानों के लिए सहूलियत है ज्यादा होगी।
गेट मीटिंग ईसीआरकेयू के बैनर तले डेहरी, सासाराम, भभुआ, औरंगाबाद, जपला, गया, डीडीयू, डीडीयू डिपो, डीडीयू शाखा वन सहित कई जगहों पर भी किया गया। इस अवसर पर बडे़ पैमाने पर रेलकर्मियों ने भाग लिया। इस गेट मीटिंग में डीडीयू में ईसीआरकेयू के शाखा सचिव श्री राम सिंह, डेहरी में शाखा सचिव एस पी सिंह, अध्यक्ष रमेश चन्द्रा रमेश चन्द्रा, कार्यकारी अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष विजय बहादुर, अमरेश कुमार, प्रमोद कुमार यादव, धरमू एक्का, जमींदार प्रसाद, सुरेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, रवि रंजन सिंह, अमरेन्द्र कुमार सिंह,संयुक्त सचिव ए के सिंहा, सहायक सचिव दिनेश प्रसाद के अलावा बहुत सारे रेल कर्मचारी ने भाग लिया।
