गौतम कुमार व रविंद्र कुमार की रिपोर्ट ;-
हमारे मुख्यमंत्री तन और मन से पूरी तरह से थक चुके हैं वह बिहार की बातें तो करते हैं पर अफसोस वह बिहारियों के भले के लिए कुछ नहीं कर पा रहे हैं या यूं कहिए कि वह अब बिहार को संभालने में बिल्कुल ही असमर्थ हो चुके हैं आप हमारा साथ दीजिए और एक मौका उन्हें भी मिलना चाहिए जिससे वे बिहारियों के मान सम्मान को दिला पाए और अपने वादे के मुताबिक 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार भी देने का काम पूर्ण कर सकें इतना ही नहीं बिहार का संपूर्ण विकास होगा जरूरत पड़ी तो नए जिले भी बनाए जाएंगे जिससे इस प्रदेश का तेजी से विकास हो सके यह बातें राष्ट्रीय जनता दल के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान रोहतास के अकोढ़ी गोला में अपने मंच से कही साथ ही शिक्षकों को सम्मान के साथ समान काम के साथ समान वेतन दिया जाएगा छात्रों को निशुल्क परीक्षा फार्म और परीक्षा के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी किसानों का ऋण माफ करने के साथ जीवका आंगनवाड़ी सेविका सहायिका टोला सेवक विकास मित्रों को नियमित किया जाएगा अपने हुंकार के साथ तेजस्वी ने डेहरी से फतेह बहादुर सिंह के लिए विजय वोट मांगे इस मौके पर कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में जनसमूह मौजूद थे
