मिल रहे जनसमर्थन से उत्साहित है राजू गुप्ता


 


गौतम कुमार व रविंद्र कुमार की रिपोर्ट ;-


 जैसे-जैसे चुनाव प्रचार अपने आखिरी पड़ाव के तरफ पहुंच रही है वैसे-वैसे इसमें तेजी भी आ रही है बुधवार को निर्दलीय प्रत्याशी राजीव  रंजन कुमार जिनका चुनाव चिन्ह डीजल पंप है और उनका क्रमांक 13 है अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान गांधीनगर स्थित मलको माई के परिसर में पहुंचे जहां पहले से उपस्थित अपार भीड़ उनका इंतजार कर रही थी इस दौरान वहां पर उपस्थित लोगों ने मंच से राजू गुप्ता के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की वही राजू गुप्ता ने कहा कि वह एक व्यवसाई हैं और वे डेहरी विधानसभा के लिए कुछ नया करना चाह रहे हैं जिसके लिए उन्होंने कई योजनाएं बना रखी है जिसमें से उनके प्राथमिकताओं में पांच योजना पहले हैं इसकी बात करते हुए उन्होंने बताया कि अगर वोटरों का साथ उनको मिलता है और वे विजय होते हैं तो सबसे पहले इस क्षेत्र में फुटपाथ दुकानदारों जिनका दुकान  ही उनके जीविका का साधन है उनके लिए स्थाई भिंडर जॉन बनाने का कार्य करेंगे इसके अलावा शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सोन पुल से इंद्रपुरी और हदहदवा पुल से अकोढ़ी गोला आर कोठा तब के लिए मेन ड्राइव बनवाने का कार्य करेंगे वही झारखंडी महादेव मंदिर में किए जा रहे अतिक्रमण को रोककर वहां पर नवीन और बाबा के नाम से कार्य कराए जाएंगे वही बरसात के दिनों में जलजमाव को रोकने के लिए ड्रेनेज का निर्माण करवाएंगे  किसानों के खेतों में पटवन के लिए सोन से निकलने वाली नहर जो कि अब लगभग ध्वस्त हो चुकी है उसका सुंदरीकरण करवाते हुए पक्की करण करवाने का व्यवस्था करवाएंगे जिससे आखरी किसान के खेतों तक पानी जा सके इतना ही नहीं उन्होंने वर्तमान विधायक जो कि यहां से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं उन पर भी खूब जमकर बरसे और कहां गरीबों के अतिक्रमण से चिल्ड्रन चिढ़ने वाले खुद सरकारी जमीनों का अपने निजी स्वार्थ के लिए अतिक्रमण करते जा रहे हैं जो उनको दिखाई नहीं देता झारखंडी महादेव मंदिर के पूरे परिसर में अपने मां  के नाम को स्थापित कर  पार्क बनाने का कार्य कर रहे हैं जो की पूरी तरह से अवैध और नजायज है इतना ही नहीं कैनाल रोड में सरकार की जमीन कब्जा कर उस पर अपना व्यवसाय भी चला रहे हैं जखी बीघा स्थित बगड़िया स्कूल को रातों-रात अपनी ताकत के बल पर कब्जा कर वहां पर पढ़ रहे छात्रों को उनकी शिक्षा से वंचित कर दिया ऐसे लोग सब के साथ सबका विकास की बातें करते हैं जो पूरी तरह से बेईमानी है इस अवसर पर सुरेंद्र गुप्ता जगन्नाथ गुप्ता सुरेश गुप्ता शिवपूजन गुप्ता विनय पाण्डे दिलिप साव के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे वहीं जनसंपर्क के दौरान राजू गुप्ता नील कोठी भेड़िया सकरा ओझा बीघा  पहलेजा गंगोली  मनेरी  बीघा लालगंज 12 पत्थर मधुरी पंचायत के मनोरा गांव के अलावा कई जगहों का दौरा किया