गौतम कुमार व रवीन्द्र कुमार की रिपोर्ट;-
डेहरी मंगलवार के दिन जनसंपर्क अभियान के लिए निकले महागठबंधन के राष्ट्रीय जनता दल से उम्मीदवार फतेह बहादुर सिंह कुशवाहा ने बीएमपी नावाडीह बस्तीपुर आदि इलाकों का दौरा किया और इस बीच अपने समर्थकों के साथ मुलाकाते की और कहा कि वह इस बार हर जन की बात सुनने और उसे पूरा करने के अभियान पर निकले हुए हैं जनसंपर्क के दौरान मतदाता उनसे मिलकर अपनी कई समस्याओं को गिनाया जिस पर प्रत्याशी भीड़ से उत्साहित हो कहा कि उनकी हर बातों पर अमल होगा और उनके समस्याओं का भी निदान किया जाएगा वही समर्थकों संग लोगों ने भी फतेह बहादुर की जीत की जयकारा लगाई जनसंपर्क के दौरान उमड़ रही भीड़ इस बात की तरफ इशारा कर रही है कि इस बार कई प्रत्याशी के मैदान में होने के बावजूद राष्ट्रीय जनता दल का झंडा बुलंद हो सकता है जो दूसरों के लिए चिंता का सबब भी बन सकता है
