हरनाही प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को हटाने के लिए ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन


 मयंक कुमार की  रिपोर्ट;- 

बारूण( औरंगाबाद):-  बारूण प्रखंड के पौथू पंचायत स्थित हरनाही प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक सिकंदर कुमार को हटाने एवं विद्यालय में काफी समय से हो रहे धांधली को रोकने के लिए ग्रामीणों ने विद्यालय के समीप सरकार के प्रति नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शकारी ग्रामीण भाजपा के बूथ अध्यक्ष सुधीर राय,प्रदीप कुमार, शशि भूषण राय,रामदयाल सिंह, रामजी राम,विजय राम,प्रेमानंद प्रकाश, लालमोहन राम ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय हरनाही के शिक्षक सिकंदर कुमार किसी मुद्दा में फंसेने की वजह से जेल गए एवं अपने कार्य से निलंबित भी हो गए थे। निलंबित होने के बावजूद अधिकारियों के द्वारा सिकंदर कुमार को हरनाही प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी बनाया जा रहा है। जबकि इनकी प्रतिनियुक्ति रतनौर के प्राथमिक विद्यालय में हुई है। सिकंदर कुमार निर्धारित रतनौर प्राथमिक विद्यालय में ना जाकर हरनाही प्राथमिक विद्यालय जाने की होड़ मचाएं हैं और हरनाही के शिक्षक राहुल को प्रभार नही सौंप रहें हैं। जिसका विरोध ग्रामीणों ने किया है। साथ ही विद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया कि विद्यालय में मध्यान भोजन में गड़बड़ी के साथ भ्रष्टाचार की सीमा पार हो चुकी है। यहां विद्यालय में मनमानी चलती है। कहा कि इसकी शिकायत मुखिया,पंचायत सचिव व विभागीय अधिकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी तक लिखित आवेदन देकर इस समस्याओं से अवगत कराया गया है। इसके बावजूद भी कोई अधिकारी समस्या का समाधान का निजात नहीं दिला रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि कि अगर दो दिनो में शिक्षक को नही हटाया गया तो ग्रामीण विद्यालय में ताला जड़ने को लेकर बाध्य होगी।इधर शिक्षक सिकन्दर कुमार ने बताया कि मैं अपने घरेलू विवाद में जेल गया था और निलंबित भी हुआ। निलम्बित के बाद पुन: विभागीय लिखित आदेशानुसार मुख्यालय रतनौर मे पदभार ग्रहण किया।हरनाही  विद्यालय से मेरा कोई लेना देना नही है। मुझ पर लगाएं गए आरोप बेबुनियाद है। बीईओ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मामले को लेकर शिकायत मिली है। अभी हमलोग चुनावी प्रकिया में लगे है। चुनाव बाद इस समस्या का जांच कर निष्पादित किया जाएगा।