मयंक कुमार की रिपोर्ट;-
औरंगाबाद:- भारत स्काउट और गाइड औरंगाबाद के द्वारा मंगलवार को औरंगाबाद के महाराणा प्रताप चौक से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें 600 की संख्या में स्काउट गाइड ने भाग लिया। रैली शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए समाहरणालय औरंगाबाद में आकर संपन्न हुआ। इस रैली को औरंगाबाद के जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यासागर सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद इकबाल, डीपीआरओ एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्रीनिवास कुमार ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में स्काउट गाइडों ने पहले मतदान फिर जलपान, जन जन का एक ही नारा मत देना अधिकार हमारा आदि कई प्रकार के नारे लगाए जा रहे थे। रैली के पश्चात 600 की संख्या में स्काउट गाइड को जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर शुभम मतदान संचालन में सहयोग करने हेतु लगाया जा रहा है। इसके निमित्त शहर के नगर भवन में चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जिला पदाधिकारी औरंगाबाद सौरव जोरवाल ने बूथ पर कार्य करने से संबंधित विभिन्न प्रकार के टिप्स स्काउट गाइडों को दिया। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद जावेद इकबाल ने भी स्काउट गाइडों को बूथ पर क्या करना है और क्या नहीं करना है इससे संबंधित विस्तार पूर्वक चर्चा की। मास्टर प्रशिक्षक राजकुमार प्रसाद गुप्ता, अमित रंजन भास्कर, कुंदन कुमार ठाकुर आदि ने भी स्काउट गाइड को विभिन्न प्रकार के गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रुस्तम आलम, बसंत कुमार, रेंजर लीडर पूनम कुमारी, ज्वाला प्रकाश,लव सिंह,ऋषिकेश, पियूष, आयुष, मंजय, नीरज, रितिक रोशन, जय शंकर तिवारी, लालू कुमार, निशा कुमारी, जूही प्रीति, स्मृति, नेहा, स्वीटी, धर्मेंद्र, गजेंद्र आदि लोगों ने भाग लिया। यह सभी स्काउट गाइड दिनांक 28 अक्टूबर को होने वाले बिहार विधान सभा आम निर्वाचन में जिले के विभिन्न बूथों पर तैनात किए जाएंगे और वहां सामाजिक दूरी बनाने मास्क की अनिवार्यता के साथ-साथ दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं को मतदान केंद्र पर सुगम मतदान कराने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। (मयंक)

