चुनाव को लेकर मुस्तैद दिख रहे है विधुत अधिकारी ,खराब ट्रांसफार्मर को बदला


 कमलेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट ;-

डेहरी डालमियानगर  विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न करने को लेकर पुलिस प्रशासन दिन रात एक किए हुए है. वही विधुत अधिकारी निर्वाद्ध बिजली आपूर्ति को लेकर विधुत ट्रांसफार्मर सहित तार को दुरूस्त करने में लगे है.विधुत डिवीजन क्षेत्र में दर्जनों खराब ट्रांसफार्मर को बदला गया. चुनाव को लेकर सहायक विधुत अभियंता के जिम्मे अतिरिक्त  तीन तीन ट्रांसफार्मर रहेगा. जिसमें एक 63 केवीए व दो एक सौ केवीए का ट्रांसफार्मर शामिल है. स्टोर में भी इन सभी के अलावे ट्रांसफार्मर उपलब्ध रहेगा. ताकि बिजली को लेकर परेशानी न हो.कार्यपालक विधुत अभियंता सोमनाथ पासवान के अनुसार विधुत डिवीजन क्षेत्र में खराब ट्रांसफार्मर के जगह  नया  ट्रांसफार्मर लगया गया .. चुनाव को लेकर अतिरिक्त  तीन तीन  ट्रांसफार्मर अलग अलग क्षमता के सहायक विधुत अभियंता के पास  उपलब्ध रहेगा. ताकि  ट्रांसफार्मर में खराबी आने पर तत्काल बदला जा सके.

डालमियानगर थाना थानाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में सीआईएसएफ के दो सेक्शन के साथ डालमियानगर के विभिन्न इलाकों में जैसे डालमियानगर थाना से एकता चौक, हनुमान मंदिर होते हुए न्यू सिधौली, नारायण टोला, मथुरापुर कॉलोनी, मथुरापुर गांव, सनाथ बीघा होते हुए सिधौली गांव और पुनः न्यू सिधौली से एकता चौक और डालमियानगर थाना तक लगभग 10 किलोमीटर मार्च किया। यह फ्लैग मार्च 28 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किया गया। जिससे इलाके में शांति व्यवस्था कायम रह सके तथा चुनाव शांति ढंग से कराया जा सके। फ्लैग मार्च में डालमियानगर थाना के एस आई विजय कुमार दुबे, एस आई राम दयाल सिंह, सी आई एस एफ के एस आई संतोष कुमार साह, हेड कांस्टेबल जी डी अब्दुल गफ्फार खान, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार सहित दर्जनों प्रशासन के लोग मौजूद थे।