महागठबंधन के कार्यकर्ता सम्मेलन में फतेह बहादुर की विजय की हुई घोषणा


 



गौतम कुमार व रविंद्र कुमार की रिपोर्ट ;-

 डेहरी  स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित महागठबंधन के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे गठबंधन के साथियों जिसमें वामदल कांग्रेश व राजद के पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अपने उद्बोधन में 2020 डेहरी विधानसभा क्षेत्र 212 के उम्मीदवार राष्ट्रीय जनता दल के फतेह बहादुर  कुशवाहा के पक्ष में अपने ललकार भरे उद्बोधन में जीत की शत प्रतिशत घोषणा की वक्ता के रूप में मंच पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने यह साफ तौर पर कहा कि हमें हर हाल में सभी बातों से ऊपर उठकर फतेह बहादुर को भारी से भारी मतों से  वोट करके  \ विजई बनाना है उनका कहना था कि वैसे भी इस मुकाबले में कोई भी दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है क्योंकि महागठबंधन मजबूती के साथ एक दूसरे के साथ खड़ा है और यह तय कर चुका है कि इस बार यह विधानसभा क्षेत्र उनका ही होगा वही प्रत्याशी फतेह बहादुर सिंह ने भी यह स्पष्ट कर दिया कि वह जीत के साथ ही इस क्षेत्र में कई बदलाव करेंगे जो फुटपाथ दुकानदारों के साथ अन्य दबे कुचले वर्ग के लिए वरदान साबित होगा बस इसके लिए उन्हें हर वर्ग के मतदाताओं का भरपूर साथ चाहिए कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे अपार भीड़ को देख उत्साहित प्रत्याशी ने यह जताया कि अबकी बार इस विधानसभा क्षेत्र का रुख भी उनकी तरफ  पूरी तरह से दिखता है जो हकीकत में भी तब्दील होगा ऐसा उनका संपूर्ण विश्वास है बस मौका मिलने की बात है बदलाव लोगों के सामने होगा जिससे उन्हें कई समस्याओं से खुद ब खुद निजात मिल जाएगी इस सम्मेलन में उम्मीदवार के अलावा जिला अध्यक्ष गिरजा चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष बुचुल सिंह जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता वरिष्ठ नेता भगवान सिंह प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद कुशवाहा राजद नेता जय नाथ वर्मा विद्याधर विद्यार्थी मुखिया जिला महासचिव हरेराम सिंह प्रखंड अध्यक्ष अकोढ़ी गोला बेश लाल यादव पूर्व मुखिया अकोढ़ी गोला  विजय सिंह राजद नेत्री कलावती चौधरी सचिव सीपीआई अशोक कुमार सिंह जिला माले सचिव ब्रजमोहन सिंह  कांग्रेस नेता अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह   नेता  संतोष पांडे,मनोज गुप्ता  मुखिया संघ  उपाध्यक्ष सिकंदर सिंह प्रदेश महासचिव अति पिछड़ा अमरेंद्र पाल महासचिव जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ परवेज आलम अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुषमा पासवान नगर अध्यक्ष पीर मोहम्मद राइन  अध्यक्ष दलित प्रकोष्ठ जिला राजद पिनटू राम शुभम राज सिंह बिगन सिंह जिला सचिव संतोष चंद्रवंशी जिला महासचिव पप्पू यादव अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मुबारक अंसारी के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए |