प्रधानमंत्री डेहरी आकर डेहरी वासियों को किया निराश ,फतेह बहादुर


     

गौतम कुमार व रविंद्र कुमार की रिपोर्ट

डेहरी विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आए आस लगाए उन्हें देखने सुनने को पहुंची जनता की प्रधानमंत्री डेहरी में आएंगे तो यहां के लिए कुछ ना कुछ विकास की घोषणा जरूर करेंगे पर ऐसा नहीं हुआ बड़ी समस्या बन चुकी रोजी रोजगार पर भी उनके द्वारा कुछ नहीं बोला गया इतना ही नहीं  बंद पड़े रोहतास  उद्योग जिस पर उन्होंने अपने पिछली चुनावी आगमन पर यहां के लोगों को आश्वस्त किया था कि इसे जल्द से जल्द खुलवा जाएगा उसकी चर्चा तक नहीं किये  प्रेस वार्ता के दौरान महागठबंधन से राजद प्रत्याशी फतेह बहादुर ने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी यादव ने मौका मिला और वे सत्ता में आए तो अपने पहले कैबिनेट बैठक में बिहार के 10 लाख युवा बेरोजगारों को नौकरी देने पर तेजी से काम करेंगे और इसे वे हर हाल में पूरा करेंगे तो विपक्ष ने इस घोषणा की हंसी उड़ाई और जब तेजस्वी ने जवाब में यह बताया कि वह इसे कैसे पूरा करेंगे तो उनकी रातों की नींद हराम हो गई आनन-फानन में सत्ता में बैठे लोगों ने 19 लाख रोजगार देने की बातें कहीं पर इसे कैसे पूरा करेंगे खुद नहीं बता पा रहे हैं बिहार की जनता सत्ता पक्ष के जुमलो को समझ चुकी है अब उनके किसी झांसे में नहीं आने वाली है और यहां की मतदाता इस बार उन्हें सत्ता से बेदखल करने का पूरा मन बना चुकी है जनता के मूड को जानने के बाद सत्ता पक्ष की बेचैनी बढ़ गई है इसलिए वह क्या करें क्या नहीं करें कुछ तय नहीं कर पा रहे हैं फतेह बहादुर ने कहा उनकी सत्ता आई तो इस पूरे क्षेत्र को आईटी के तर्ज पर विकसित  जाएगा जिससे नए रोजी रोजगार बढ़ेंगे जिससे बहुतों को सम्मान के साथ काम भी मिलेगा यहां पर किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है यहां पूरी तरह कानून का राज होगा सभी मिलकर पूरे क्षेत्र  का विकास करेंगे वह खुद व्यवसाई हैं इसलिए लोगों को कैसे मिलेगा काम वह बखूबी जानते हैं बस जनता उनका साथ दें और अब की बार तेजस्वी सरकार के सपनों को साकार करें तभी बिहार आगे बढ़ेगा और कई विकास के कार्य पूर्ण होंगे और बदला बिहार लोगों के सामने होगा