गौतम कुमार की रिपोर्ट;-
डेहरी इंद्रपुरी क्षेत्र के भैसाहा पंचायत अंतर्गत बस्तीपुर, चौधरी मोहल्ला, पासवान टोला, मानिकपुर समेत कई गांव में देहरी एनडीए प्रत्याशी इंजीनियर सत्यनारायण सिंह का चुनावी दौरा हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता देहरी प्रखंड भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने की ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सत्यनारायण यादव ने कहा कि क्षेत्र में काम के आधार पर वोट मांगने आया हूं डेढ़ वर्षो में मैंने विधानसभा के प्रत्येक गांव में पीसीसी सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन, पुस्तकालय भवन, छठ घाट निर्माण कार्य समेत अनेक कार्यों के किए हुए वादा को पूरा किया हूं उसी के आधार पर मैंने दोबारा वोट मांगने आया हूं इसके अलावा आगामी 23 अक्टूबर 2020 को होने वाले सूअरा हवाई अड्डा में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभा में आने का अपील कियामौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्यारेलाल ओझा, प्रखंड प्रभारी परमहंस सिंह, प्रखंड महामंत्री सोनू सिंह, पूर्व चेयरमैन शंभू राम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह, निरंजन सिंह, पूर्व बीडीसी सुनील सिंह,बबन सिंह, सिगासन्न यादव मुखिया प्रतिनिधि राजाराम पासवान, पूर्व मुखिया अर्जुन चौधरी समेत अन्य लोग उपस्थित हुए
