प्रधानमंत्री के आगमन के बाद एनडीए को मिलेगी मजबूती संबित पात्रा




 गौतम कुमार व रविंद्र कुमार  की रिपोर्ट

आगामी 23 अक्टूबर को डेहरी सुअरा  हवाई अड्डा परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होने को है जिससे वे बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार का आगाज करते हुए लोगों को संबोधित करेंगे इससे पहले बुधवार को जमुहार स्थित एनएमसीएच के प्रेस हॉल में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे प्रदेश प्रवक्ता भाजपा डॉक्टर राम सागर प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक भट्ट पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री के आने के साथ ही एनडीए को पूरी मजबूती मिलेगी जो पहले से ही जीतने जा रही है और यहां नीतीश कुमार के नेतृत्व में पुनः सरकार बनेगी संबित पात्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री यहां तीन रैलियां करेंगे जो डेहरी सासाराम के साथ गया और भागलपुर में होंगी जहां नीतीश कुमार खुद उनके साथ मौजूद होंगे उन्होंने विपक्ष के 10 लाख रोजगार देने के वादे को बस एक छलावा मात्र बताया जिसे हकीकत में पूरा नहीं किया जा सकता वहीं केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा देश करोना के संकट को कंट्रोल करने में सफल रहा है जिस कारण रिकवरी रेट उच्च स्तर का है जिसमें बिहार में सबसे ज्यादा 94% रिकवरी रेट है अब तो बिहार में जो विकास का कार्य चल पड़ा है बस उसे रफ्तार देते जाना है और पूरे बिहार को बदल देना है जो अब तक यहां गंगा में एक पुल हुआ करती थी अब कुल 13 पुल बन के तैयार है 18 हजार गांव को बिजली का लाभ मिल रहा है पूरे प्रदेश में 13 मेडिकल कॉलेज बन के तैयार हैं जिसे अगले 20 साल में एक लाख करने का लक्ष्य है पत्रकारों के पूछे गए जनता से जुड़े सवाल  बेरोजगारी  व्यवसाय  नौकरी को वे टाल गए और बिना जवाब दिए हैं चलते बने मौके पर जिला अध्यक्ष सुशील कुमार जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी जिला उपाध्यक्ष शरद चंद उपाध्याय व जिला प्रवक्ता मंगल आनंद पाठक के साथ अन्य उपस्थित रहे |