गौतम कुमार व रविंद्र कुमार की रिपोर्ट
स्थानीय डेहरी शहर के वार्ड नंबर 35 के बाबूगंज मोहल्ले में रविवार को राजद प्रत्याशी जोकि महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं जनसंपर्क अभियान को पहुंचे जहां लोगों की बड़ी भीड़ इकट्ठी हुई यहां पर प्रत्याशी फतेह बहादुर सिंह कुशवाहा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर उन्हें जीत मिलती है और और उनके दल की सरकार तेजस्वी के नेतृत्व में बनती है तो कैबिनेट के पहले ही बैठक में 10 हजार युवा बेरोजगार को रोजगार देने का काम किया जाएगा वही वह अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों की परेशानियों को देखते हुए सबसे पहले फुटपाटी दुकानदारों के लिए Venda Jone के तहत स्थाई दुकान दिलवाने का काम करेंगे जिस कारण वे शासन प्रशासन के प्रताड़ना से बच सके और अपने रोजी रोजगार को स्थाई ढंग से चलाते हुए अपने परिवार का भरण पोषण कर पाए वही किसानों की दिन दशा सुधारने के लिए तेजी से काम किया जाएगा जबकि महंगाई चरमराई स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने का काम किया जाएगा और महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा के साथ उनके मान-सम्मान की रक्षा के लिए भी रणनीति बनाई जाएगी व्यवस्था ऐसी होगी जहां सब की सुनी जाए और उनके समस्याओं का भी निदान हो सके इस पर जनसंपर्क के दौरान आए लोगों ने अपना पूरा समर्थन प्रत्याशी को देने की बातें कहीं साथ ही कहा कि वे चाहते हैं कि सरकार कमजोरों की ही हो नकि मजबूत से मजबूत लोगों का साथ देने वाला हो इस मौके पर अब्दुल कलाम आजाद ने मंच का संचालन किया जिसमें पीर मोहम्मद राइन असलम कुरेशी मुकेश यादव सत्य प्रकाश ललित सिन्हा सादिक जफर के अलावा कई लोग उपस्थित थे
