डेहरी से भाजपा के उम्मीदवार होंगे ई सत्यनारायण यादव, कल 12 बजे करेंगे नामांकन।


  

गौतम कुमार शर्मा की रिपोर्ट;-

भाजपा ने डेहरी विधानसभा के उपचुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज करने वाले लोकप्रिय विधायक ई सत्यनारायण यादव पर पुनः भरोसा रखते हुए डेहरी विधानसभा से NDA का प्रत्याशी घोषित किया है। 

इनके नामों की घोषणा होते ही NDA के सभी घटक दलों के चेहरे पर मुस्कान खिल गई। भाजपा के नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता व डेहरी डालमियानगर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन व दलित नेता शंभू राम ने बताया कि  ई सत्यनारायण यादव के उम्मीदवार बनने से पुनः डेहरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी की भारी मतों से जीत सुनिश्चित हो गई है। दोनों नेताओं ने बताया कि ई सत्यनारायण यादव कल 12 बजे दिन में नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर NDA के सभी सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।