एक सौ बारह बूथों से तिलौथू की जनता बीस विधायक प्रत्याशियों की किस्मत करेगी आज तय



 केवल कुमार की रिपोर्ट;-

तिलौथू (रोहतास )

चुनावी शोरगुल थम चुका है ऐसे में आज तिलौथू प्रखंड के 76298 मतदाता मतदान करने के लिए तैयार हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ मून आरिफ रहमान ने कहा कि तिलौथू प्रखंड में  एक सौ बारह बूथ इस बार बनाए गए हैं ।जिसमें 76298 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे ।जिसमें 39825 पुरुष और 36473 महिला मतदाता शामिल है ।जबकि 80 साल से ज्यादा उम्र वाले 56 मतदाताओं और 39 दिव्यांग मतदाताओं ने डाक मतपत्र से पहले ही अपना मतदान कर दिया है ।इस बार 37 नए बूथ बनाए गए हैं ।जिसके लिए 10 सेक्टर पदाधिकारी ,448 मतदान अधिकारी तथा 32 गस्ती दल है। प्रत्येक बूथ पर 4 पोलिंग ऑफिसर होंगे ।मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा ।मतदान को सफल बनाने के लिए  सीओ प्रमोद कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी तिलौथू मनोज कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक मोतिउर रहमान ताज ,अजय कुमार पाल अमझोर थानाध्यक्ष सुरेंद्र पांडे के साथ भारी संख्या में दल बल की तैनाती की गई है ,ताकि सुरक्षित तरीके से मतदान हो सके। वहीं इस बार जीत किसकी होगी किसे जनता चुनेगी, इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के बारे में लोगों से तर्क वितर्क और चर्चा करते बाजार में देर शाम तक देखे गए।