212 डेहरी विधानसभा क्षेत्र में प्रथम चरण का मतदान हुआ शांतिपूर्ण संपन्न


 

 रविंद्र कुमार की रिपोर्ट ;-

बिहार विधान सभा 2020 चुनाव के प्रथम चरण का मतदान बुधवार को 212 डेहरी विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोरोना काल को देखते हुए पूरे चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया था इसके लिए पूरे क्षेत्र में कुल 435 बूथ बनाए गए थे जिससे किसी मतदाताओं को कोई परेशानी ना हो और वह अपने मत का प्रयोग आसानी से कर सके मतदान केंद्रों के अलावा आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए गए थे जहां मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए गुब्बारों के सजावट किए गए थे शारीरिक रूप से कमजोर मतदाताओं के लिए बैठने के लिए कुर्सी तो विकलांग मतदाताओं को बूथ तक जाने के लिए व्हीलचेयर की भी व्यवस्था मतदान केंद्रों पर की गई थी मतदाता कतार बद्ध खड़े हो और उनमें 2 गज की दूरी बनी रहे इसके पहले ही इंतजाम किए गए जहां दो कतारों में महिला व पुरुष अलग अलग खड़े थे अपने कार्यों के प्रति सजग मतदान कर्मियों ने सभी मतदाताओं के मास्क की जांच की और हाथों के लिए प्लास्टिक से बने   गलबस दिए और हाथों को सैनिटाइजर भी कराया इस दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद दिखे और एसपी संजय कुमार के नेतृत्व में सभी बूथों का जांच भी किया वही अनुमंडल पदाधिकारी व निर्वाचन निर्वाचित पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कुल मिलाकर मतदान 51% हुआ और शांतिपूर्ण रहा हालांकि कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब होने की बातें सामने आई जिससे मतदान में थोड़ा विलंब जरूर हुआ पर उसे जल्द ही सही कर लिया गया