तेज रफ्तार जेसीबी हाईवा ने वृद्ध को कुचला मौके पर हुई मृत्यु


रवीन्द्र कुमार की रिपोर्ट;-

डेहरी थाना क्षेत्र के तार बंगला में विद्युत कॉलोनी के पास बुधवार की संध्या डेहरी  इन्द्रपुरी रोड पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित जेसीबी हाईवा गाड़ी के द्वारा एक पैदल चलते वृद्ध को कुचल दिया गया जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मृतक के पुत्र व परिजन ने लोगों के सहयोग से विरोध में सड़क को टायर जलाकर जाम कर दिया इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां के पार्षद संजय शर्मा के सहयोग से लोगों को समझा-बुझाकर करीब घंटों बाद जाम को छुड़वाया और मुआवजे का आश्वासन देकर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सासाराम को भेज दिया घटना के बाद गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया जिसका नंबर बीआर 24 जीबी 4671 है को पुलिस ने जप्त कर लिया है साथ ही परिजनों के शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है बताया जाता है कि मृतक इंद्रदेव राम जिनकी उम्र 60 वर्ष है वह ग्राम काली बीघा नावाडीह इन्द्रपुरी के निवासी हैं जो किसी कार्य से डेहरी बाजार आए हुए थे और इसी क्रम में वे डेहरी ब्लाक  वृद्धा पेंशन के लिए गए हुए थे काम होने के बाद वह घर की तरफ लौट रहे थे जिस वक्त यह घटना घटी और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई इस संबंध में मृतकों के परिजन ने उनके लिए मुआवजा की मांग की थी जिसे शासन प्रशासन द्वारा मानते हुए इसे पूरा करने का आश्वासन दिया गया है