मयंक कुमार की रिपोर्ट;-
बारूण(औरंगाबाद):- बारूण थाना परिसर में शुक्रवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी बीडीओ राजीव कुमार तिवारी,इंस्पेक्टर शम्भू शरण, थानाध्यक्ष राजकुमार ने संयुक्त रूप से की। थानाध्यक्ष ने लोगों से आग्रह किया कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक व भाईचारा के वातावरण में मनाई जाय ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालु पूजा में खुशी-खुशी भाग ले सकें। प्रशासन के द्वारा आचार संहिता व कोरोना काल को देखते हुए नई नियम का गाईड लाउन जारी किया। बताया गया कि साऊंड सिस्टम, पंडाल लगाना,मूर्ति रखना, जूलूस निकालना, मंदिर के आस पास किसी तरह का दुकान लगाना, भीड़ लगाने पर प्रतिबंध किया गया है। कोई भी सामुदायिक भोज,प्रसाद या भोग का वितरण करना वर्जित है। मंदिर में पूजा आयोजक द्वारा पर्याप्त सेनेटाईजर ककी व्यवस्था होगा इत्यादि कई दिशा निर्देश दिये गए। थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी तरह का कोई नियम का उल्लंघन होगा तो प्रशासन बाध्य होगी कानूनी करवाई के लिए। सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग शांतिपूर्वक पूजा सम्पन्न करना है। मौके पर राजद प्रदेश सचिव डा.चन्दन कुमार, बारूण मुखिया प्रतिनिधि रंजीत चौधरी, भोपतपुर मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार,जदयू प्रवक्ता रंजीत सिंह, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सतिश सिंह,सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता,मो.मुस्ताक अहमद,विरेंद्र सिंह,बर्डी मुखिया लक्ष्मण सिंह,राजकिशोर गुप्ता,आदि उपस्थित रहे |
