गौतम कुमार शर्मा की रिपोर्ट;-
राष्ट्रीय जनता दल ने डेहरी विधानसभा सीट से राजद के प्रदेश महासचिव फतेह बहादुर सिंह कुशवाहा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। फतेह बहादुर सिंह के नामों की घोषणा होते ही राजद के स्थानीय कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।
राजद के जिला प्रधान महासचिव राज किशोर सिंह यादव ने बताया कि केन्द्रीय नेतृत्व ने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता व डेहरी निवासी प्रदेश राजद के महासचिव फतेह बहादुर सिंह कुशवाहा को डेहरी विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। जो कल दिन बुधवार को 11 बजे दिन में डेहरी अनुमंडल में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर राजद के सभी कार्यकर्ता, संगठन के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कांग्रेस, माले, सीपीआई, सीपीएम पार्टी के नेता व डेहरी विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित जनता उपस्थित रहेंगे।
