R J D से टिकट नहीं मिला तो होगा कड़ा विरोध |


 डेहरी से गौतम शर्मा की रिपोर्ट ;-

बिहार में चुनाव का डंका बजते ही नेताओं से लेकर कार्यकर्ता में कहीं उत्साह तो कहीं गम देखने को मिल रही है सूत्रों के हवाले से माने तो आरजेडी का कद्दावर नेता पूर्व मंत्री इलियास हुसैन का पुत्र का टिकट काटने का विरोध कार्यकर्ताओं ने जमकर नाराजगी जाहिर की फिरोज हुसैन को टिकट नहीं मिला तो होगा कड़ा विरोध अमरेंद्र पाल जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, पार्टी कार्यकर्ता एवं नेताओं की सरगर्मी बढ़ती जा रही है। सारे नेता टिकट लेने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं, तथा कुछ तो अभी से ही अपनी पार्टी पर दबाव बनाना भी प्रारंभ कर दिए हैं। यह हाल कमोबेसी  हर पार्टियों का है। इसी क्रम में आज डेहरी नगर के राजद अध्यक्ष अमरेंद्र पाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की। जिसमें उन्होंने आशंका जताया की 212 डेहरी विधानसभा क्षेत्र से राजद के महासचिव फिरोज हुसैन का टिकट काटा जा रहा है। यदि ऐसा होता है तो, डेहरी विधानसभा के सारे कार्यकर्ता एक साथ राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना त्याग पत्र सौंपेंगे। जिससे 212 डेहरी विधानसभा क्षेत्र में जीत के कगार पर बैठी राजद की स्थिति काफी खराब हो जाएगी, तथा डेहरी विधानसभा का असर अन्य सीटों पर भी पड़ेगा और इन सब के जिम्मेदार राष्ट्रीय नेता होंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजद राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी से अपील की कि, डेहरी विधानसभा क्षेत्र से फिरोज हुसैन को ही टिकट मिलना चाहिए, क्योंकि डेहरी विधानसभा क्षेत्र, उनके लिए पुराना है। वे यहां के सारे कार्यकर्ताओं को बखूबी जानते और पहचानते हैं तथा सारे कार्यकर्ता उन पर भरोसा भी करते हैं। जिसके कारण उनकी जीत यहां सुनिश्चित होगी। मौके पर वीरेंद्र कुशवाहा, नंदकिशोर सिंह, रफीक अंसारी, महफूज अंसारी, जितेंद्र यादव, शिवपूजन शास्त्री, मुकेश यादव, मुबारक अंसारी, गुड्डू चौधरी, लाल जी पासवान, वेश लाल यादव, तुषार यादव, प्रमोद गुप्ता, धनजी यादव, जाकिर अंसारी, निजाम हुसैन, असलम कुरेशी,निजाम राइन,अरविंद यादव सोनू चौधरी शाहनवाज खान गफ्फार अंसारी रामचंद्र सिंह, रिंकू खान, अजय यादव इत्यादि मौजूद थे।