अवैध बालू खनन की शिकायतें मिलने पर प्रशासन ने चलाया छापामारी अभियान |


 

बारूण से मयंक कुमार की रिपोर्ट ;-

बारूण(औरंगाबाद):- सोन नदी से अवैध बालू खनन की शिकायतें लगातार आती रही है। जिसे रोकने को लेकर कई बार छापेमारी भी की गयी। वही शुक्रवार को भी बड़े पैमाने पर संयुक्त छापेमारी बालू के अवैध खनन को लेकर बारूण के विभिन जगहों पर चलाया गया। टीम में शामिल अधिकारी सोन नदी के भीतर जाकर छापेमारी की। जिसमे जिला खनन पदाधिकारी मुकेश कुमार,सीओ बसंत कुमार राय,थानाध्यक्ष राजकुमार, आरटीओ हरिशंकर सहित एसआई अरविंद सिंह अपने पूरे बल के साथ शामिल थे। छापेमारी में सोन नदी में जहाँ से ट्रैक्टर के द्वारा खनन किया जा रहा था। उसी स्थल पर छापेमारी दल पहुंच कर कई ट्रैक्टरों को पकड़ा। जिससे बालू के अवैध कारोबार कर रहे धंधेबाज़ों में पूरा दिन भय व्याप्त रहा। इधर इस सम्बन्ध में जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि संयुक्त छापेमारी बारूण के विभिन जगहों पर चला। जिसमें एक दर्जन से भी अधिक बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा गया है।जिसमें कई ट्रेक्टर बालू में फंसे रहें। ऐसे ही लगातार छापेमारी जारी रहेगी,साथ ही कहा कि बारूण में बालू के इस अवैध खनन को रोकने को लेकर रणनीति बनायी जा रही है। जल्द ही इस पर लगाम लगेगी।