डेहरी से गौतम शर्मा की रिपोर्ट ;-
सोन नदी से अवैध बालू खनन की शिकायतें लगातार आती रही है। जिसे रोकने को लेकर कई बार छापेमारी भी की गयी। वही बड़े पैमाने पर संयुक्त छापेमारी बालू के अवैध खनन को लेकर डेहरी के विभिन जगहों पर चलाया गया।वैसे तो फिलहाल जिले के सभी वैध बालू घाट बंद है। किंतु अवैध बालू घाट का संचालन विभिन्न थाना क्षेत्रों में धड़ल्ले से जारी है। किंतु इन सबके बीच वार्ड न0 11 डेहरी डालमियानगर क्षेत्र के मकराइन गाँव सतार पीर बाबा के निवासी व आम लोगों के लिए चिंता का विषय यह है प्रतिदिन रात के अंधेरे में अवैध तरीके से बालू उत्खनन कर ट्रैक्टर के माध्यम से धुलाई जारी है। जानकारी मिलने के बावजूद पुलिस प्रशासन की चुप्पी से जहां अवैध बालू कारोबारियों व प्रशासनकी मिलीभगत का आरोप लगा। लोगों ने प्रशासन के वरीय पदाधिकारी को शिकायत की है। वहीं स्थानीय स्तर पर एसडीएम व एएसपी से भी लोगों ने इसकी शिकायत की है। बताया जाता है कि बालू उत्खनन से रोड नाली गली पूरी तरह क्षतिगर्श्त हो चुकी है। लोगो का कहना है की गाँव के लोग का बीमार होने पर कैसे लोग हॉस्पिटल लेकर जाएंगे। जिससे एक बड़ा हादसा हो सकता है किंतु इन सबसे बेखबर पुलिस प्रशासन ने इस पर चुप्पी साध ली है। सूत्रों की माने तो मकराइन गाँव निवासी एक संगठित अवैध बालू कारोबारियों द्वारा मकराइन गाँव के रास्ते से रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक अवैध बालू खनन किया जा रहा है। अवैध बालू लदे ट्रैक्टर मकराइन व अन्य मोहल्लों से होकर गुजरता है। इससे रात में मोहल्ले वालों को सोना भी दूभर हो गया है। मोहल्लेवासी चम्पा देवी ,अंजू देवी, आरती देवी ,राहुल कुमार,जगदीश कुमार,कृष्ण कु0विनोद सिंह,वीरेंद्र पासवान राजेश्वर प्रसाद आदि बालू माफियाओं के कारण खतरे का संकेत देने लगा है। स्थानीय पुलिस प्रशासन की संलिप्तता के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। रात भर ट्रैक्टरों की तेज आवाज व मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। वही मकराइन के लोगों ने एसडीएम व एएसपी से अवैध बालू उत्खनन व अवैध बालू लदे वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने तथा अवैध बालू कारोबार में शामिल लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की है। डालमियांगर थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि अब तक इस मामले में उन्हें कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। अवैध बालू लदे वाहनों के परिचालन पर कार्रवाई की जाएगी।
