करेंट की चपेट में आने से महिला की हुई मौत


 करेंट की चपेट में आने से महिला की हुई मौत

मयंक कुमार 

बारूण( औरंगाबाद):- बारूण थाना क्षेत्र के मलकोपा गांव के बधार के खेत में काम करने गई महिला को करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बारूण प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि मलकोपा गांव के निवासी चंदन पासवान की 35 वर्षीय पत्नी सोनी देवी जब अपने खेतों में काम करने गई, उसी दरमियान खेत में टूटे पड़े हुए तार की चपेट में आ गई। टूटे हुए तार में बिजली प्रभावित हो रही थी, जिसकी वजह से महिला मुर्क्षित हो कर खेत में गीर गई। घटना को लेकर ग्रामीण घटनास्थल के तरफ दौड़ पड़े एवं आनन-फानन में महिला को बारूण श सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया। जहां चिकित्सकों ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दी।