डेहरी/रोहतास
इंद्रपुरी क्षेत्र के बड़ीहा स्थित भाजपा प्रखंड कार्यालय पर शनिवार को शक्ति केंद्र पर प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता डेहरी प्रखंड भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने कि बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में
इंद्रपुरी क्षेत्र के बड़ीहा स्थित भाजपा प्रखंड कार्यालय पर शनिवार को शक्ति केंद्र पर प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता डेहरी प्रखंड भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने कि बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में
डेहरी विधानसभा के विस्तारक अमित टीका धारी उपस्थित हुए कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात सामूहिक रूप से वंदे मातरम राष्ट्रगान गाया गया तथा भारत माता की जय का नारा लगाया गया बैठक को संबोधित करते हुए विस्तारक ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बताते हुए कहा कि आगामी 14 से 20 सितंबर तक हर एक बूथ पर पार्टी द्वारा दिए गए कार्यक्रम सेवा सप्ताह मनाना है वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्यारेलाल ओझा ने बताते हुए कहा कि आगामी 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर पर प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को अपने घरों में नेम प्लेट एवं पार्टी का झंडा लगाने का कार्य कार्यकर्ता ईमानदारी से करें वहीं भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष आनंद पांडे ने आए हुए सभी अतिथियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया मौके पर जिला मंत्री धीरज तिवारी, प्रखंड महामंत्री सोनू सिंह, उपाध्यक्ष रंग बहादुर सिंह, आईटी सेल के प्रखंड संयोजक अभिषेक कुमार पांडे, सहसंयोजक अक्षय कुमार, शक्ति केंद्र प्रभारी निरंजन कुमार सिंह, सरपंच संजय सिंह, वार्ड सदस्य अनिल सिंह, मंत्री राकेश कुमार सिंह, महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष विंदेश्वरी देवी, राजेंद्र पांडे, केशव प्रसाद चंद्रवंशी समेत दर्जनों लोग उपस्थित हुए
