कोरोना के दौरान शहर से गांव तक सैनिटाइज करने के लिए दिया गया सम्मान


 गौतम शर्मा 

डेहरी। रोहतास
डालमियानगर स्थित ड्रीम हाउस में शहर के चर्चित संस्था अभिनव कला संगम द्वारा अग्निशमन दल के जवानों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन संबोधन में जिला परिषद अध्यक्ष नथुनी पासवान ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दौरान पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों कर्मियों स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मियों पत्रकारों के साथ-साथ अग्निशमन दल के कर्मियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में जिले के गौरवमई चर्चित संस्था अभिनव कला संगम द्वारा अग्निशमन दल के कर्मियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम प्रशंसनीय हैं। इससे जहां सरकारी व सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने वालों का मनोबल बढ़ता है। वही अन्य लोग भी इसका अनुसरण करते हैं। अन्य संस्थाओं को भी अभिनव कला संगम से सीख लेनी चाहिए। संयोजक कमलेश कुमार व संजय सिंह बाला ने कहा कि साहित्य संगीत नाटक के साथ-साथ समाज की विभिन्न गतिविधियों में अभिनव कला संगम की भागीदारी रहती है। और विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालों को संस्था द्वारा सम्मानित भी किया जाता है। ऑल इंडिया नाटक प्रतियोगिता के साथ-साथ अभिनव कला संगम की गतिविधि सालों भर समाज में बनी रहती है। अग्निशमन कार्यालय मथुरापुर कॉलोनी के एएसआई अनिल कुमार तिवारी, अग्निक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद कोरोना संकट में शहर से गांव तक संक्रमित क्षेत्रों को सैनिटाइज किया गया है। साथ है ही अगलगी की घटना में भी अग्निशमन दल तत्परता से कार्य करते हैं। उनके लिए इस तरह का सम्मान करने वाली संस्था अभिनव कला संगम की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम होगी। कार्यक्रम में अग्निशमन दल के कुल 20 कर्मियों को मास्क सैनिटाइजर हैंड ग्लव्स व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मनोज गुप्ता, संस्था के प्रोफेसर रणधीर सिन्हा, कौशलेंद्र कुशवाहा, नंदन कुमार, विनय मिश्रा, शशि श्रीवास्तव, संतोष, नीरज, मुकुल मणि, मुन्ना सिंह, संजय यादव, संतोष नीरज, कुंदन कुमार, संजय सिंह, कृष्णा यादव, अधिवक्ता मनोज अज्ञानी, सिमल सिंह, कमलेश कुमार, मुकुल मणि, शिव प्रसाद गुप्ता, कुंदन कुमार, मनोज गुप्ता, शम्भू शैम, मोहित कुमार, जितेंद्र सिन्हा, कलाम हासमी, रवि तिवारी, शम्भू गुप्ता, मनीष उपाध्याय, संजय सिंह, विनोद गुप्ता समेत अन्य शामिल थे। धन्यबाद ज्ञापन सिमल सिंह ने किया।