मयंक कुमार
बारूण(औरंगाबाद):- पूर्व मंत्री तथा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश पासवान जी की पत्नी 52 वर्षीय धन कली देवी की कोरोना से हुए निधन पर बारूण में राष्ट्रीय जनता दल परिवार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया। युवा राजद प्रदेश सचिव डॉ चंदन कुमार ने बताया कि सुरेश पासवान जी अपने पूरे परिवार के साथ पटना एम्स में इलाज रथ हैं। वे स्वयं तथा उनके पुत्र, पुत्री, पत्नी सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद से पटना एम्स में सबों का इलाज चल रहा है। इलाज के क्रम में उनकी पत्नी का कोरोना से निधन हो गया। जो काफी दुखद है। हम सभी भगवान से प्रार्थना करते हैं, कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा दुख की इस घड़ी को सहन करने के लिए उन्हें शक्ति प्रदान करें। सुरेश पासवान दल के जिले के कद्दावर नेता हैं तथा उनका जिले के सभी राजद कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर संबंध रहता है, इस दुख की घड़ी में हम सभी औरंगाबाद के राष्ट्रीय जनता दल परिवार उनके साथ खड़े हैं तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। शोक व्यक्त करने वालों में जुगल यादव अध्यक्ष युवा राजद, निर्भय यादव प्रखंड अध्यक्ष छात्र राजद, धर्मजीत यादव प्रखंड अध्यक्ष राजद किसान प्रकोष्ठ ,शत्रुघन यादव छात्र राजद नेता ,जितेंद्र सोनी महासचिव युवा राजद, मनोज चौधरी राजद दलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष ,ललेंद्र यादव, अजीत कुमार प्रभारी छात्र राजद प्रमुख रूप से हैं।
