खजूरी फार्म में दिनदहाड़े अपराधियों ने युवक को गोली मारकर की हत्या


 

मयंक कुमार 

बारूण(औरंगाबाद):- अपराधियों का तांडव बिहार में सर चढ़कर बोल रहा है। बारूण थाना क्षेत्र के खजुरी फारम से एक बड़ी खबर आई है। जहां एक युवक को उसके घर में घुस कर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद से इलाके मे खौफ का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि बारूण थाना क्षेत्र के खजुरी फार्म गांव में अपराधियों ने शिवपूजन चौधरी के 25 वर्षीय बेटा ओम प्रकाश चौधरी नामक युवक को सीने में गोली मार दी। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही बारूण पुलिस मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के पीछे पुराने रंजिश की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं घटना के बाद से मृतक के स्वजन में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर मौके पर पहुंचे धमनी पंचायत के उपमुखिया प्रतिनिधि धर्मजीत यादव ने कहा कि बारूण में अपराधियों व चोरों से बारूण के लोग डरे और सहमें रहते है। इधर लगातार वाहन की चोरी तो कहीं दुकान की चोरी का मामला प्रकाश में आते रहा है और अब हत्या का भी। ग्रामीणों की प्रशासन से  मांग कि है की पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दे और हत्यारे को यथाशीघ्र गिरफ्तार कर उचित कानूनी कारवाई करें।