कमलेश कुमार मिश्रा
डेहरी/रोहतास
कोरोना के वैश्विक महामारी के कारण नियमित ट्रेनों की संचालन बंद है। इस दौर में कुछ स्पेशल कोविड ट्रेनों को ही संचालित किया जा रहा है। ऐसे ही विशेष परिस्थितियों में जेईई मेंस, एनईईटी एवं एनडीए की परीक्षा को देखते हुए रेलवे ने राज्य सरकार के अनुरोध पर सासाराम - डेहरी - गया रेल खंड पर तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन शुरू करने का फैसला किया है।
डेहरी स्टेशन प्रबंधक राजीव कमल ने बताया कि डेहरी और गया के बीच आज से ट्रेनों की परिचालन शुरू कर दी गई है। जबकि पटना - भभुआ के बीच 4 सितम्बर से परिचालन शुरू किया जाएगा। डेहरी - गया के बीच चलने वाली स्पेशल पैसेंजर मेमू का नंबर 03291 /03292 होगा। जो 63292/63292 पैसेंजर ट्रेन के टाईम टेबल एवं निर्धारित ठहराव के अनुसार चलाया जा रहा है। वहीं पटना - भभुआ के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन का नंबर 03249/03250,03243/03244 होगा। जो पटना भभुआ इंटरसिटी ट्रेनों की समयसारणी के अनुसार चलेगी। ये सभी ट्रेनों को 15 सितम्बर तक चलेगी।
