बारूण में मानवाधिकार मिशन बैठक का हुआ आयोजन


मयंक कुमार  

बारूण(औरंगाबाद):- बारूण प्रखंड के मोहनगंज स्थित दुर्गा क्लब के परिसर में मानव अधिकार मिशन बैठक का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजय तिवारी ने किया तथा मंच का संचालन अवध सिंह ने की। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथ के रुप में मानवाधिकार मिशन के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार बोस ने शिरकत किया। बोस ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मानवाधिकार मिशन सदैव लोगों की जन समस्याओं को समाधान करने हेतु तत्पर रहती है। इंसान जब जन्म लेता है तो कहीं ना कहीं संविधानिक तरीके से मानव का अधिकार सुनिश्चित हो जाता है। आज किसी भी मानव का अधिकार का हनन ना हो इस क्षेत्र में मानवाधिकार मिशन अपनी ओर से सराहनीय भूमिका अदा करती है।मानवता, आत्मीयता, इंसानियत, मानव जीवन के लिए सर्वश्रेष्ठ पहलू है।आज देश और समाज भ्रष्टाचार के दौर से गुजर रहा है घर-घर में अनेक प्रकार की समस्याएं देखने को मिल रही है।वृहद पैमाने पर दबंगों द्वारा आम लोगों जैसे गरीब, मजबूर, लाचार और बेवस लोगों का हक और अधिकार का हनन हो रहा है और इसी अधिकार को हनन को रोकने का मानवाधिकार मिशन के पदाधिकारी अधिकारी तथा कार्यकर्ता अपनी अपनी ओर से सराहनीय भूमिका अदा करते हैं। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं प्रखंड अध्यक्ष संजय तिवारी ने मानवाधिकार मिशन के कर्तव्यों के बारे में अवगत कराया तथा सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के साथ अपने अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। प्रखंड महासचिव जितेंद्र सिंह ने भी मिशन के कार्यों को लोगों को सही जानकारी दिया। कहा कि पुलिस प्रशासन अपनी कर्तव्यनिष्ठा से मुकर चुकी है। आए दिन देश-परदेश में लूट, हत्या कांड की घटनाएं हो रही है। इस तरह की घटनाओं को रोकने में सरकार और प्रशासन पूरी तरह विफल साबित हो रही है। जिससे मानव अधिकार का चौतरफा हनन हो रहा है। सरकार और प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों से पूरी तरह मुकर रही है। अर्थात कहा जाए तो अपराधी मस्त है प्रशासन पस्त है। गौरतलब है कि मानवाधिकार मिशन के चेयरमैन डॉ महेंद्र शर्मा के निर्देशानुसार मासिक बैठक का आयोजन किया गया और सभी कार्यकर्ताओं ने मिशन के लक्ष्य प्राप्ति हेतु अपनी अपनी ओर से सराहनीय योगदान देने का भी निर्णय लिया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी मयंक कुमार, धीरज कुमार गुप्ता,मणि पांडेय, उमेश मेहता,उमेश चौधरी, बजरंगी भाई, मुन्ना सिंह,विनोद कुमार, धर्मेंद्र पाल के साथ मिशन के पदाधिकारी अधिकारी तथा दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।