मयंक कुमार
बारूण(औरंगाबाद):- बारूण थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में सब्जी बेचने गए सिंदुरिया गांव के मंटु कुमार पासवान के साथ गोपालपुर गांव के ही प्रसिद्ध ओझा ने जाती सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली गलौज की और मारपीट करने का मामला बारूण थाना में आवेदन आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बारूण थाना के सिंदुरिया गांव निवाशी मंटु कुमार पासवान लगभग आठ महीने से सब्जी बेचने का कारोबार करता है। मंटू कुमार पासवान ने बताया कि आज जब सुबह सब्जी लेकर गोपालपुर गांव में बेचने गए तो गोपालपुर गांव के ही प्रसिद्ध ओझा ने मेरा जात पूछ कर मारपीट की और पटक पटक कर मुझे खुब मारा जब वह अपने घर मे भाला लाने गया और वापस लौटा तो मैं भागने लगा।प्रसिद्ध ओझा ने गांव तक जान मारने के लिए खदेड़ा। कहा कि मैंने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचायी। साथ ही बताया कि मेरा साइकल, सब्जी, तराजू, बटखरा और पैसा भी छीन लिया है। मंटु कुमार ने बताया कि मैं स्नातक पास एक बेरोजगार लड़का हूँ। गरीबी के कारण सब्जी बेचता हूँ और किसी तरीह से अपने परिवार का भरण पोषण करता हूँ। मेरा सारा समान छिन लिया गया है अब मैं क्या करूं। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ही प्रसिद्ध ओझा ने अपने ही गांव के एक युवक पर गड़ासा से जानलेवा हमला किया था। जिसका कांड संख्या 186/20 बारूण थाने में दर्ज है। अब सवाल यह उठता है कि जब एक गरीब लड़का सब्जी बेचकर अपना भरण पोषण कर रहा है और उसके साथ ऐसी घटना होती है तो पुलिस प्रसाशन त्वरित कोई ठोस कदम क्यों नही उठाती है। इधर मामले को लेकर प्रभारी थानाध्यक्ष नरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि मामले की सूचना मिली। आवेदन मिलते ही कारवाई शुरू कर दी जाएगी।
