बारूण से मयंक कुमार की रिपोर्ट ;-
बारूण (औरंगाबाद):- सोननगर रेलवे जक्शन के लाइनमैन के साथ शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने की मारपीट। सोननगर जीआरपी थानाध्यक्ष सीके सिंहा ने बताया कि रेलवे के लाइनमैन बाबूलाल मीणा ने रेलवे स्टेशन के पूर्वी क्षेत्र में लाइन को चेक कर रहा था। रेलवे ट्रैक के बगल में कुछ महिलाएं ने टहलने के लिए घूम रही थी। उसी समय कुछ ग्रामीण ने महिलाओं के साथ छेड़खानी का आरोप लगाकर। लाइनमैन के साथ मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। लाइनमैन ने एक लिखित आवेदन देखकर हंडल पिपरा निवासी विकास कुमार को नामजद अभियुक्त एवं 4-5 अज्ञात अभियुक्त बनाया है। रेलवे पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घायल लाइनमैन को इलाज के अस्पताल भेजा गया है।
