डेहरी से गौतम शर्मा की रिपोर्ट ;-
बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आरजेडी को एक बार फिर एक बड़ा झटका लगा है. इसबार इलियास हुसैन के बेटे मोहम्मद फिरोज हुसैन ने राजद को बड़ा झटका दिया है। दरअसल मोहम्मद फिरोज हुसैन ने राजद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव के पद पर तैनात इलियास हुसैन के बेटे मोहम्मद फिरोज हुसैन ने राजद को अलविदा कह दिया है. उन्होंने एक बड़ा बयान देते हुये कहा है कि आरजेडी पार्टी पर सिद्धांत से भटकने लगी है. यानी कि सीधे तौर पर उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को निशाने पर लिया है। सूत्रों की माने तो राष्ट्रीय जनता दल ने डेहरी विधानसभा से इस बार फिरोज हुसैन का टिकट काटकर राजद प्रदेश महासचिव फतेह बहादुर सिंह को टिकट दिया है। यही कारण है की रांची जेल में बंद पूर्व मंत्री इलियास हुसैन के पुत्र समेत अन्य नेताओं ने राजद से त्यागपत्र दिया है।देहरी में विधान सभा का चुनाव प्रथम चरण में 28 अक्टूबर को होना तय हुआ है ऐसे में चुनाव की तैयारियों के लेकर राजद कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रत्याशी फिरोज हुसैन का टिकट कटने की सूचना मिलने के बाद ही राजद कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है राष्ट्रीय जनता दल के नगर से लेकर प्रखंड अध्यक्ष को पार्टी के जिला स्तर के पदाधिकारियों ने एक साथ सामूहिक त्यागपत्र दिया नगर अध्यक्ष अमरेंद्र पाल के आवास पर आयोजित कार्यकर्ता बैठक में पार्टी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि डेहरी विधानसभा क्षेत्र को विकसित करने से लेकर राज्य स्तर पर पार्टी को सीचने में पूर्व मंत्री इलियास अपना पूरा जीवन व्यतीत कर दिया है ऐसे में पार्टी स्तर पर उन्हें सम्मान देने के बजाय उनके पुत्र के फिरोज हुसैन का टिकट काटना कार्यकर्ताओं के पर कतरने के समान है यदि फिरोज हुसैन का एक साजिश के तहत टिकट काटा गया है तो उसके पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने राजद की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है त्यागपत्र देने वालों में जिला महासचिव एवं विधानसभा प्रभारी नंदकिशोर यादव नगर अध्यक्ष अमरिंदर पाल प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा अकोढ़ी गोला प्रखंड अध्यक्ष लाल यादव कार्यकारिणी नगर अध्यक्ष युवा जिला महासचिव शाहनवाज खान जाकिर हुसैन , कमलेश यादव जिला सचिव सुरेंद्र सिंह यादव श्याम राज यादव शिवपूजन शास्त्री प्रमोद गुप्ता पीर मोहम्मद राइन असलम कुरईसी आदि समेत अन्य राजद नेता कार्यकर्ता शामिल है
